Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगी आर्थिक तंगी

    घर की हरेक चीज को रखने के नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं जिनका पालन करना इंसान के लिए बेहद लाभकारी होता है। वास्तु शास्त्र में रसोई के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान में रखना बेहद आवश्यक होता है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन नहीं करने से जातक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 25 Dec 2023 04:15 PM (IST)
    Hero Image
    Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगी आर्थिक तंगी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kitchen Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व है। घर की हरेक चीज को रखने के नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं, जिनका पालन करना इंसान के लिए बेहद लाभकारी होता है। वास्तु शास्त्र में रसोई के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान में रखना बेहद आवश्यक होता है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन नहीं करने से जातक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं रसोई से जुड़े वास्तु नियम के बारे में, जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रसोई में न करें ये गलतियां

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किचन को सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा बाथरूम के ऊपर या नीचे किचन बनाना अशुभ होता है। इसका बुरा असर परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर पड़ता है।

    दक्षिण और पश्चिम दिशा में खाना बनाना अशुभ माना होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है और दरिद्रता की स्थिति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में बिलकुल न रखें ये चीजें, घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि

    रसोई की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। गंदी रसोई रहने से वायरस और बैक्टीरिया हो जाते हैं, जिससे घर में बीमारी का आगमन होता है और साथ ही नकारात्मक शक्तियों का वास होता है।

    घर के मुख्य दरवाजे के बाहर से चूल्हा नहीं दिखाई देना चाहिए। मान्यता है कि घर के मुख्य दरवाजे के बाहर से चूल्हा दिखाई देने से परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

    रसोई में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि रसोई में झाड़ू रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सिंक के नीचे कूड़ेदान न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में रखें ये चीजें, खींची चली आएगी सुख-समृद्धि


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik