विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023: आज धूम-धाम से खेली जाएगी होली, लेकिन रंगोत्सव जरूर रखें वास्तु के इन नियमों का ध्यान

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Tue, 07 Mar 2023 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2023 07:20 AM (IST)

Holi 2023 देशभर में 08 मार्च को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व का शुभारंभ होलिका ...और पढ़ें

Holi 2023: होली पर जरूर रखें इन खास बातों का ध्यान।
Holi 2023: होली पर जरूर रखें इन खास बातों का ध्यान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Holi 2023 Vastu Upay: आज देशभर में होली का त्योहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन रंग वाली होली धूमधाम से खेली जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस पर्व को अलग-अलग और नाम और तरह से खेला जाता है।

होली के विशेष अवसर पर भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इसके साथ वास्तु शास्त्र में रंगवाली होली के सन्दर्भ में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है और सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं वास्तु

रंगवाली होली के वास्तु नियम (Holi 2023 Vastu Niyam)

  • घर पर यदि आप होली का पर्व अपने परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ मना रहे हैं तो दिशा का ध्यान जरूर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र में दिशा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आपका घर यदि उत्तर मुखी है तो आप पीले, हरे, नीले और आसमानी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

  • दक्षिण मुखी में घर में व्यक्ति नारंगी, गुलाबी, बैंगनी और लाल रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और आर्थिक उन्नति का मार्ग खुल जाता है।

  • पूर्व मुखी घर में खेली जाने वाली होली में पीला, लाल, हरा, गुलाबी, नारंगी जैसे गहरे और सकारात्मक रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और यश-वैभव में वृद्धि होती है।

  • वहीं पश्चिम मुखी घर में एनी रगों के साथ हल्के नीले, सुनहरे या सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकते है। व्यक्ति द्वारा ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

  • यह भी पढ़ें:

    Happy Holi 2023 Wishes : रंगों के महा उत्सव होली पर साथियों को भेजें यह प्यार भरा संदेश

    Holi 2023: होली या होलिका दहन पर जरूर करें वास्तु से जुड़े यह प्रभावशाली उपाय, दूर हो जाएंगी आर्थिक समस्याएं

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।