Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Holi 2023 Wishes : आज खेली जाएगी होली, अपनों को ये प्यार भरे संदेश भेजकर करें दिन की शुरुआत

    Happy Holi 2023 देशभर में होली का त्योहार आज धूम-धाम से मनाया जाएगा। आज के दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर रंगों के इस उत्सव को धूमधाम से मनाएंगे। ऐसे में होली पर्व के इस शुभ अवसर पर परिवार और दोस्तों को जरूर भेजें ये खास संदेश।

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 08 Mar 2023 07:05 AM (IST)
    Hero Image
    Happy Holi 2023 Wishes खास दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेजें होली के यह शुभकामना संदेश।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Happy Holi 2023 Wishes: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होली का संबंध भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ता है, जिस वजह से इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। बता दें कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में रंगों के महा उत्स्व होली को बड़े ही धूम-धाम से खेला जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष होली पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल की पूर्णिमा तिथि के अगले यानि आज धूम-धाम से खेला जाता है। ऐसे में इस होली पर्व के शुभ अवसर पर अपने सभी खास दोस्तों और रिश्तेदारों को स्वस्थ और सुखद होली की कामना करते हुए शुभकामना संदेश जरूर भेजें।

    होली के इन प्यार भरे संदेश भेजकर करें रंगों के इस महापर्व की शुरुआत (Happy Holi 2023 Wishes in Hindi)

    1- गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार

    सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,

    चांद की चांदनी, अपनों का प्यार

    मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार ।।

    Happy Holi 2023!!

    2- त्योहार ये रंग का,

    त्योहार ये भंग का,

    मस्ती में मस्त हो जाओ आज,

    होली में दोगुना मजा है यार के संग का!

    होली मुबारक हो

    Wishing You and Your family Happy Holi 2023

    3- चलो आज हम बरसों पुरानी

    अपनी दुश्मनी भुला दें।

    कई होलियां सूखी गुजर गई

    इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

    हैप्पी होली 2023!!

    4- लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,

    सूरज की किरण, खुशियों की बहार,

    चांद की चांदनी अपनों का प्यार,

    मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

    Wish You Happy and Healthy Holi 2023

    5- रूठे यार को मनाना है,

    इस बार गिले शिकवे मिटाना है,

    तो आ गया होली का त्योहार,

    आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत।

    होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    6- आपके जीवन में हो रंगों की भरमार,

    ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,

    यही प्रार्थना है मेरी ईश्वर से इस बार,

    होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार ।।

    Happy Holi 2023