Move to Jagran APP

Fitkari Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो फिटकरी के ये वास्तु टिप्स आएंगे काम

Fitkari Vastu Tips वास्तुशास्त्र में कई ऐसी वस्तुएं हैं जिनके प्रयोग से आप अपनी समस्याओं का ​हल पा सकते हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको फिटकरी के वास्तुशास्त्र में महत्व के बारे में बताते हैं इसकी मदद से आप आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 07:03 AM (IST)
Fitkari Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो फिटकरी के ये वास्तु टिप्स आएंगे काम
Fitkari Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो फिटकरी के ये वास्तु टिप्स आएंगे काम

Fitkari Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में कई ऐसी वस्तुएं हैं, जिनके प्रयोग से आप अपनी समस्याओं का ​हल पा सकते हैं। ये वस्तुएं रोजमर्रा के जीवन में ​हमारे पास होती हैं और हम इनका इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में इन वस्तुओं के अन्य लाभ से वंचित रह जाते हैं। अब आप फिटकरी को ही ले लीजिए। दैनिक जीवन में हम फिटकरी का कई तरह से प्रयोग करते हैं, लेकिन कई लोग वास्तु से संबंधित इसकी उपयोगिता के बारे में अनजान होते हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको फिटकरी के वास्तुशास्त्र में महत्व के बारे में बताते हैं, इसकी मदद से आप आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

loksabha election banner

1. यदि आप आ​र्थिक तंगी के परेशान है, तो आप नहाते समय थोड़ा सा फिटकरी पानी में मिलाकर नहाएं। घर में फिटकरी मिले पानी से पोछा लगाएं। ऐसा करने से आपके लिए धन लाभ का योग बनेगा। आ​र्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

2. आपको अपने बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही है, मुनाफा अच्छा नहीं हो रहा है, घाटा हो रहा है। ऐसी स्थिति से निबटने के लिए एक काले कपड़े में फिटकरी बांध लें और उसे दुकान या फिर अपने कार्यालय के मुख्य द्वार में बांध दें। जल्द आपको इसका लाभ दिखेगा।

3. यदि आपके घर या कार्यालय में वास्तु दोष है, जिसकी वजह से आपकी और आपके परिवार की तरक्की नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में 50 ग्राम फिटकरी लेकर उसे एक कटोरी में रख लें। उसे घर में ऐसे कोने में रख दें, जहां किसी की नजर न पड़े। आपको लाभ मिलेगा।

4. घर की खिड़की के पास फिटकरी रखने से नकारात्मकता अंदर नहीं आती है। परिवार के सदस्यों में सकारात्मक सोच का विकास होता है।

5. यदि आपको कोई भय सता रहा ​हो या घर के बच्चे रात में डरते हैं, तो उनके ​बिस्तर पर तकिये के नीचे काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रख दें। ऐसा करने से अज्ञात भय दूर होता है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि महीने भर बाद फिटकरी को बदल दें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.