विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में जरूर रखें ये चीजें, दूर होगी पेसौं की किल्लत

Published: Tue, 17 Jun 2025 04:23 PM (IST)

फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है। फेंगशुई टिप्स के ...और पढ़ें

Feng Shui Tips ijn hindi (Picture Credit: Freepik)
Feng Shui Tips ijn hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. फेंगशुई टिप्स अपनाने से आती है पॉजिटिविटी।
  2. व्यक्ति के लिए बनते हैं सुख-समृद्धि के योग।
  3. फेंगशुई टिप्स अपनाने से मिलते हैं अच्छे परिणाम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई टिप्स (Feng Shui Tips) अपनाकर आप कई तरह के लाभ देख सकते हैं। घर की साज-सजावट के लिए अक्सर हम कई तरह के पेड़-पौधा या फिर मूर्तियां घर में रखते हैं। फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिविटी बढ़ाने लगती है। ऐसे में आप भी दिशा का ध्यान रखते हुए घर में इन चीजों को रख सकते हैं। 

दूर होगी पैसों की किल्लत

फेंगशुई में माना गया है कि घर में कछुए की मूर्ति रखने से व्यक्ति को धन और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। कछुए की मूर्ति रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। इससे आपको धन संबंधी परेशनियों से छुटकारा मिल सकता है।

इन पौधों से मिलेगा लाभ

फेंगशुई में बताया गया है कि अगर आप अपने घर में बांस का पौधा (Bamboo Tree) रखते हैं, तो इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बांस को घर के उस स्थान पर रखना चाहिए जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों जैसे कि ड्राइंग रूम आदि। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। इसके साथ ही फेंगशुई में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा रखना भी शुभ माना गया है। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें - Vastu Shastra: अगर शाम को आप भी कर रहे हैं ऐसी गलतियां, तो खुद मुसीबत को दे रहे हैं दावत

नहीं सताएगी पेसौं की कमी

फेंगशुई में यह माना गया है कि घर में फाउंटेन रखने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसे आप घर की उत्तर या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और धन-समृद्धि के योग बनने लगते हैं। वहीं आप घर में एक छोटा-सा एक्वेरियम रखकर भी लाभ देख सकते हैं। 

रखें इन बातों का ध्यान

घर में ऐसा सामान इकट्ठा न करें, जिसका कोई काम न हो या फिर वह सामान टूटा हुआ हो। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इसी के साथ फेंगशुई में घर के अंदर नुकीली पत्तियों वाले पौधे रखने की भी मनाही है, क्योंकि इससे भी नकारात्मकता बढ़ती है और व्यक्ति को धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - Samudrik Shastra: बाएं कंधे पर तिल वाले होते हैं संवेदनशील, करते हैं दूसरों की मदद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।