Move to Jagran APP

Feng Shui Tips: जीवन में चाहिए तरक्की तो अपनाएं फेंगशुई के ये 5 कारगर टिप्स

Feng Shui Tips फेंगशुई के अनुसार मछलियां हमारे लिए बहुत ही शुभकारी होती हैं। पुराणों में भी इनके लाभकारी होने का प्रमाण मिलता है। मान्यता है कि मछलियां धन और समृद्धि लेकर आती हैं जिससे हमें जीवन में आपार सफलता मिलती है।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 02:25 PM (IST)
Feng Shui Tips: जीवन में चाहिए तरक्की तो अपनाएं फेंगशुई के ये 5 कारगर टिप्स
Feng Shui Tips: जीवन में चाहिए तरक्की तो अपनाएं फेंगशुई के ये 5 कारगर टिप्स

Feng Shui Tips : अपने जीवन में हर व्यक्ति सफल और खुशहाल रहना चाहता है। इसके लिए हम लगातार परिश्रम करते हैं। सफलता हमारे प्रयासों पर निर्भर करता है। इसके लिए हम अपनी ज़िंदगी में बहुत सारे उपाय करते हैं। जैसे वास्तु और फेंगशुई के बताएं नियम और उपायों का पालन करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा  दूर हो जाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इससे हम अपने घर पर आने वाले आर्थिक तंगी, मुश्किलों और संकटों से छुटकारा प्राप्त करते हैं। फेंगशुई  की मदद से हम अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करते हैं, जिससे हम सफलता की ऊंचाई छू सकते हैं।

loksabha election banner

1. फेंगशुई के नियमानुसार, जीवन में सफलता प्राप्त करने लिए घर में गरूड़ पक्षी की फोटो लगाते हैं। इस तस्वीर को लगाने से हमारे अंदर एकाग्रता का संचार होता है जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।

2. फेंगशुई के अनुसार, यदि आपको सफलता और लोकप्रियता हासिल करनी है तो फेंगशुई के गैजेट घोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं। फेंगशुई में घोड़ा आग का प्रतिनिधित्व करता है। हमें इस बात का विशेष रूप से ध्यान देना है कि तस्वीर में घोड़े को लगाम नहीं लगा होना चाहिए। इससे हमारे आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। 

3. फेंगशुई के अनुसार, ऑफिस में कुर्सी के पीछे पर्वत यानि पहाड़ का चित्र लगाना चाहिए। पर्वत मजबूती का प्रतीक माना जाता है। इससे हम खुद को मजबूत साबित कर पाते हैं।

4. फेंगशुई के अनुसार, मछलियां हमारे लिए बहुत ही शुभकारी होती हैं। पुराणों में भी इनके लाभकारी होने का प्रमाण मिलता है। मान्यता है कि मछलियां धन और समृद्धि लेकर आती हैं, जिससे हमें जीवन में आपार सफलता मिलती है।

5. फेंगशुई के अनुसार, मैग्पाई नए अवसरों की प्राप्ति भी करवाता है। जिससे हमारे करियर में सफलता के दरवाजे खुलते हैं। मैग्पाई से हमारे जीवन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.