विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra 2022 Vastu Tips: दशहरे पर जरूर करें ये काम, किस्मत जाएगी बदल

By Shivani SinghEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2022 11:59 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:03 AM (IST)

Vastu Tips For Dussehra आश्विन के महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। ...और पढ़ें

Dussehra 2022 Vastu Tips : दशहरे में किए गए ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Dussehra 2022 Vastu Tips : दशहरे में किए गए ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

नई दिल्ली, Dussehra 2022 Vastu Tips: दशहरे के दिन देशभर में रामलीला का आयोजन करके रावण का वध किया जाता है। आज का दिन हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है। इस साल दशहरे के पर्व में काफी शुभ योग बन रहे हैं। बता दें कि हर साल आश्विन मास की दशमी तिथि को विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज के दिन कुछ खास उपाय करके मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन कौन से वास्तु शास्त्र संबंधी उपाय करना होगा शुभ।   

दशहरा में अपनाएं ये वास्तु उपाय

पोछा के पानी में डालें सेंधा नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए पोंछा लगाते समय पानी में सेंधा नमक डाल दें। ऐसा करने से वास्तु दो। से भी छुटकारा मिलता है।

तिजोरी में रखें जयंती

दशहरा के दिन नवरात्र का भी समापन होता है। इसलिए इस दिन नवरात्र का पारण या विसर्जन किया जाता है। इसलिए विसर्जन करने से एक लाल कपड़े में थोड़ी सी जयंती बांधकर तिजोरी में रख दें। जब नवरात्र के दिनों में जौ से अंकुर निकल आते हैं उसे ही जयंती कहा जाता है।

रावण दहन की लकड़ी ले आएं घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रावण दहन के बाद उसकी कुछ लकड़ी घर लाकर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

करें श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ

दशहरा वाले दिन श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

जलाएं चौमुखा दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर चौमुखा दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर की हर परेशानी खत्म हो जाएगी और सुख-संपदा की प्राप्ति होगी।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'