Move to Jagran APP

Vastu Upay: रात में सोने से पहले करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

Vastu Upay ज्योतिषियों की मानें तो पितरों के अप्रसन्न रहने से भी जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। अतः पितरों को प्रसन्न रखना अनिवार्य है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 27 May 2023 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 09:44 AM (IST)
Vastu Upay: रात में सोने से पहले करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
Vastu Upay: रात में सोने से पहले करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Upay: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। अनदेखी करने से व्यक्ति के जीवन में विषम परिस्थिति पैदा हो जाती है। व्यक्ति को ढेर सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। अत: वास्तु नियमों का पालन अनिवार्य है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी समेत अन्य परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

- अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले किचन में एक बाल्टी पानी भरकर रख दें। इस उपाय को रोजाना करने से कर्ज संबंधी समस्या दूर होती है।

- अगर आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है, तो भाग्य चमकाने के लिए रात में सोने से पहले पीतल के एक बर्तन में पानी भरकर सिरहाने में रखें। अगली सुबह पानी को पौधे में डाल दें। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है।

- अगर घर में वास्तु दोष लगा है, तो शयन कक्ष और बाथरूम में रात को सोने से पहले कपूर जलाएं। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

-  अगर आप आय कम और खर्च अधिक होने से परेशान हैं, तो इनकम बढ़ाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले हरे कपड़े में एक मुठ्ठी साबुत मूंग को बांधकर सिरहाने रख लें। अगली सुबह मूंग का दान कर दें। इससे आय में बढ़ोत्तरी होती है।

- ज्योतिषियों की मानें तो पितरों के अप्रसन्न रहने से भी जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। अतः पितरों को प्रसन्न रखना अनिवार्य है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। आप चाहे तो पितरों के नाम का दीपक शाम में भी लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.