विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: गलती से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, देखते ही देखते हो जाएंगे कंगाल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sat, 22 Apr 2023 04:53 PM (IST)

Vastu Tips बाथरूम में टूटी चप्पल रखने से वास्तु दोष लगता है। ज्योतिषियों की मानें तो बाथरूम में टूटी चप्पल ...और पढ़ें

Vastu Tips: गलती से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, देखते ही देखते हो जाएंगे कंगाल
Vastu Tips: गलती से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, देखते ही देखते हो जाएंगे कंगाल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। वहीं, लापरवाही बरतने से घर की खुशियां गायब हो जाती हैं। व्यक्ति हर समय परेशान रहता है। मुसीबत जाने का नाम नहीं लेती है। अतः ज्योतिष वास्तु नियम पालन करने की सलाह देते हैं। घर में मौजूद बाथरूम के लिए भी वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि बाथरूम से नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके लिए बाथरूम में गलती से भी ये चीजें न रखें। इनसे वास्तु दोष लगता है। आइए जानते हैं-

-वास्तु जानकारों की मानें तो बाथरूम में गीले कपड़े नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसके लिए कभी भी बाथरूम में गीले कपड़े न पड़े रहने दें।

-बाथरूम में टूटी चप्पल रखने से वास्तु दोष लगता है। ज्योतिषियों की मानें तो बाथरूम में टूटी चप्पल रखने से कुंडली में शनि की स्थिति खराब होती है। इस वजह से व्यक्ति को बुरे समय से गुजरना पड़ता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी टूटे प्लास्टिक का सामान न रखें। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर बाल्टी या मग टूट जाए, तो तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।

-अक्सर महिलाएं नहाने के बाद टूटे हुए बाल को बाथरूम में पड़े रहने देते हैं। ऐसा बिलकुल न करें। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने की मनाही है। बाथरूम में टूटे बाल रखने से वास्तु दोष लगता है। इससे व्यक्ति जीवन में मन मुताबिक तरक्की नहीं कर पाता है।

-घर के बाथरूम में टूटा शीशा रखना शुभ नहीं होता है। अगर शीशा टूट गया है, तो बदल दें। लापरवाही बरतने से आर्थिक तंगी होती है।

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''