विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022 ke Totke: धनतेरस के दिन करें ये 5 टोटके, जरूर होगी धन वर्षा

By Shantanoo MishraEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2022 02:10 PM (IST)

Dhanteras 2022 आज देशभर में धनतेरस पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कुबेर सुर माता लक्ष्मी की पूजा ...और पढ़ें

Dhanteras 2022 ke Totke: धनतेरस पर्व के दिन कुछ टोटके आजमाने से लाभ होता है।
Dhanteras 2022 ke Totke: धनतेरस पर्व के दिन कुछ टोटके आजमाने से लाभ होता है।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Dhanteras 2022 ke Totke: हिन्दू धर्म में धनतेरस पर्व को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सोना-चांदी, बर्तन इत्यादि की खरीदारी करते हैं। धनतेरस पर्व के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ-साथ भगवान धन्वन्तरि की भी पूजा की जाती है। बता दें कि धनतेरस के दिन की गई पूजा-पाठ के साथ-साथ उपायों का भी बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे टोटके बताए गए हैं जिन्हें धनतेरस के दिन आजमाने से व्यक्ति को बहुत लाभ होता है। आइए कुछ ऐसे ही उपायों के विषय में जानते हैं।

धनतेरस पर जरूर करें ये 5 टोटके (Dhanteras ke Totke)

  • धनतेरस पर्व के दिन पूजा-पाठ के दौरान गोमती चकर का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन 5 गोमती चकर पर चंदन का तिलक लगाकर माता लक्ष्मी की वन्दना करें और मंत्रों का जाप करें।

  • ज्योतिष शास्त्र में एक टोटका यह भी बताया गया है कि इस दिन लक्ष्मी-गणेश और भगवान कुबेर की पूजा के बाद रात के समय 21 चावल के दाने लाल रंग के कपड़ें में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।

  • इसके साथ धनतेरस से भाईदूज पर्व तक 11 कौड़ियों को लाल वस्त्र में बांधकर श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से धन सम्बन्धित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

  • विभिन्न स्रोतों से धन के आगमन के लिए धनतेरस के संध्या काल में 13 दीप अवश्य प्रज्वलित करें। इसके साथ 13 कौड़ियों को आधी रात में घर के प्रत्येक कोने में रख दें।

  • एक टोटका यह भी है कि अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की चाहते हैं और मान-सम्मान प्राप्त करने की चेष्ठा रखते हैं। तो धनतेरस के दिन उस पेड़ की टहनी तोड़कर घर ले आएं जहां अक्सर चमगादड़ बैठे दिखाई देते हैं। इसके बाद इस टहनी को घर में ऐसी जगह रखें जहां से सभी कोनों में सकारात्मक उर्जा का संचार हो। इसके लिए घर का मुख कमरा उपयुक्त है।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।