Move to Jagran APP

Career Vastu Tips: करियर में सफलता के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बहुत काम की हैं ये बातें

Career Vastu Tips आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम करियर की सबसे ऊंची चोटी हासिल करना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ वास्तु के आसान उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं साथ ही आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 02:05 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 05:46 AM (IST)
Career Vastu Tips: करियर में सफलता के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बहुत काम की हैं ये बातें
Career Vastu Tips: करियर में सफलता के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बहुत काम ही हैं ये बातें

Career Vastu Tips: आजकल की भागदौड़ और कम्पटीशन से भरी जिंदगी में हम सभी अपने करियर की सबसे ऊंची चोटी हासिल करना चाहते हैं। कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद हमे कामयाबी हासिल नहीं होती है। कई बार देखा गया है कि सफलता नहीं मिलने पर लोगों के आत्मविश्वास में भी खासी कमी आ जाती है। करियर हो या जीवन दोनों में ही आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो जाए, तो उसे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

loksabha election banner

आज हम आपको कुछ वास्तु के आसान उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं साथ ही अपने आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकते हैं।

1. वास्तु के अनुसार आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी के लिए घर की पूर्वी दिशा में पीतल का शेर रखें, इससे किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बल मिलता है।

2. केले के पौधे की पूजा पाठ से लेकर, खाना बनाने और खाना खाने तक के लिए उपयोग में लाया जाता है, इसीलिए केले के पौधे को देव वृक्ष भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार केले का पौधा घर के मुख्य दरवाजे के पास लगाने से करियर में आने वाली दिक्कतें दूर होती हैं। केले के पौधे के आस-पास सफाई का खास ख्याल रखना होगा।

3. वास्तु में पूर्व दिशा को सकारात्मक दिशा माना गया है। अगर आप करियर में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो पढ़ाई करते वक्त पूर्व दिशा की तरफ मुख करके पढ़ें। इससे सकारात्मकता आती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। साथ ही पूर्वोत्तर दिशा की खिड़कियां और दरवाजे खोलें क्योंकि पूर्व दिशा से ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा आती है।

4. अगर आप ऑफिस में काम करते हैं, तो अपनी बैठने की जगह के पास एक क्रिस्टल का कोई शोपीस, पत्थर या बॉल रखें, इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। साथ ही आप अपनी टेबल पर दाईं ओर क्रिस्टल ट्री भी रख सकते हैं।

5. काले रंग को वास्तु में नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। अगर आपके जीवन में मुश्किलें आ रही हैं या फिर सफलता में अड़चने आ रही हैं, तो घर में काले और स्लेटी रंग का इस्तेमाल कम कर दें और हो सके तो काले और स्लेटी रंग के कपड़ों से भी दूरी बनाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.