विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केवल पौधे नहीं, बल्कि गमलों का रंग भी बदल सकता है आपके घर का माहौल, मिल सकते हैं ये लाभ

Published: Mon, 13 Jul 2026 12:15 PM (IST)

घर में इंडोर प्लांट्स लगाते समय रंगों का तालमेल सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसका लाभ भी आपके जीवन पर अच्छा पड़ता है।

गमलों का रंग बदलेगा घर का माहौल

गमलों का रंग बदलेगा घर का माहौल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर कोई अपने घर को बनाते समय हर एक चीज का ध्यान बहुत बारीकी से रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई घर के वास्तु को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। प्लांट्स भी लगाए जाते हैं, तो उनकी डायरेक्शन का ध्यान रखा जाता है। इस बार आप इन्हें जिस गमले में लगा रहे हैं, इनके रंगों का खास ध्यान रखें। इससे घर का वास्तु अच्छा बना रहता है। साथ ही आपका मूड और ऊर्जा दोनों बेहतर बनी रहती है।

गमलों का घर में क्या पड़ता है प्रभाव?

हर रंग का जीवन में अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही घर में लगने वाले कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो वास्तु के हिसाब से अच्छे होते हैं, लेकिन गमलों का रंग इनके प्रभाव को कम कर देता है, जिसकी वजह से इसका प्रभाव कम होने लगता है और जिस कार्य के लिए हम इसे लगाते हैं उनमें रुकावटें आने लगती हैं। इसलिए सही रंगों का चयन करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

घर के इस्ट डायरेक्शन में किस रंग के गमले में रखें पौधा?

घर के इस्ट डायरेक्शन को वायु एनर्जी के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिशा में पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो नीले रंग के गमले में इसे लगाएं। ऐसा करने से आपको करियर में ग्रोथ मिलेगी।

Gemini_Generated_Image_x6vwnrx6vwnrx6vw

साउथ इस्ट डायरेक्शन में पौधे के गमले का रंग कैसा होना चाहिए?

जब आप घर के साउथ इस्ट डायरेक्शन में पौधा लगाएं, तो इसके गमले का रंग हरा होना चाहिए। इससे आपकी फाइनेंशियल स्थिति को बेहतर बनती है। साथ ही आपको पैसों से जुड़ी परेशानी नहीं होती है। आपके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के होते नजर आएंगे। साथ ही यह आपको नई चीजों को सीखने और करने की प्रेरणा भी देगा।

Gemini_Generated_Image_dxlg45dxlg45dxlg

घर के साउथ डायरेक्शन में गमला किस रंग का रखें?

घर की साउथ डायरेक्शन को बहुत शुभ माना जाता है। इस डायरेक्शन में प्लांट लगा रही हैं, तो इसके गमले का रंग लाल रखें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है। साथ ही आपके घर को किसी की नजर नहीं लगती है। इसके लिए आप एक उपाय रविवार के दिन कर सकते हैं। एक चम्मच घी लें और इसे पौधे की मिट्टी में डाल दें, ताकि इससे घर में सकारात्मकता बनी रहे।

Gemini_Generated_Image_fhhp6tfhhp6tfhhp

यह भी पढ़ें- राम और श्याम तुलसी में क्या है फर्क? पता करें सही दिशा और जरूरी नियम

यह भी पढ़ें- वास्तु दोष से बचना है? घर के ब्रह्म स्थान को रखें एकदम खाली, पढ़ें क्या रखने से बचें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Image credit- AI