विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झाड़ू से जुड़ी ये 1 गलती कर सकती है आपको कंगाल, सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ऐसा

Published: Mon, 29 Jun 2026 02:45 PM (GMT+05:30)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है, जिससे घर में आर्थिक तंगी आ सकती ...और पढ़ें

सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं लगानी चाहिए झाड़ू? (Picture Credit- AI Generated)

सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं लगानी चाहिए झाड़ू? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपना जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र में वर्णित नियम का जरूर पालन करें। वास्तु शास्त्र में घर के कामों से जुड़े विशेष नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन न करने से घर में अशांति का माहौल रहता है और घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करने की मनाही है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना वर्जित है। इस गलती को करने से जीवन में आर्थिक तंगी आ सकती है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की क्यों है मनाही। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं इसकी वजह के बारे में।

सूर्यास्त के बाद क्यों लगाते झाड़ू?

सनातन धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इसका अनादर करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में मां मां लक्ष्मी वास नहीं नहीं करती हैं। झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम के बारे में बताया गया है।

कई लोग अपने घरों में सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की मनाही है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

vastu tips  - 2026-06-29T140315.077

(Picture Credit- AI Generated)

झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। झाड़ू को भूलकर भी उत्तर-पूर्व या रसोई घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कभी भी बरकत नहीं होती है और आर्थिक तंगी की समस्या बन सकती है।
झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इस तरह से झाड़ू को रखना शुभ नहीं माना जाता।

कहां रखनी चाहिए झाड़ू

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में झाड़ू को खुले में रखने से बचना चाहिए। झाड़ू को बाहर लोगों की नजर से छिपाकर रखनी चाहिए। इसलिए इसे छिपे हुए स्थान पर रखना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- घर में जमा कर रहे हैं खाली डिब्बे और बोतलें? आज ही हटाएं, नहीं तो बढ़ सकती है कंगाली और बीमारी!

यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर की गई ये 5 गलतियां बन सकती हैं आर्थिक तंगी का कारण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।