विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में जमा कर रहे हैं खाली डिब्बे और बोतलें? आज ही हटाएं, नहीं तो बढ़ सकती है कंगाली और बीमारी!

Published: Sun, 28 Jun 2026 04:26 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खाली डिब्बे और बोतलें जमा करना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे तनाव और आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

घर में खाली डिब्बे और बोतलें जमा करना शुभ या अशुभ (AI-Generated Image)

घर में खाली डिब्बे और बोतलें जमा करना शुभ या अशुभ (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हममें से ज्यादातर लोग अक्सर ऑनलाइन डिलीवरी के प्लास्टिक के डिब्बे, कांच की बोतलें और ग्रोसरी के खाली कंटेनर्स फेंकने की बजाए उन्हें घर में जमा करने लगते हैं। कई लोग तो इन्हें कभी काम आ जाएंगे, सोचकर संभाल कर रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है, जिससे कई तरह की समस्या देखने को मिल सकती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर में रखी हर एक वस्तु की अपनी ऊर्जा होती है। ऐसे में खाली डिब्बों और बोतलों को लेकर वास्तु के जानकार साफ बताते हैं कि, इससे शनि और राहु का प्रभाव बढ़ता है। यह घर की ऊर्जा को भारी बनाने के साथ तनाव और बेवजह के विवादों का कारण भी बनता है।

घर को बेकार की वस्तुओं से क्यों नहीं भरना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खालीपन अभाव का प्रतीक है। जब हम पूरे घर को बेकार के सामान से भर देते हैं, तो वहां ऊर्जा स्थिर हो जाती है। इससे घर में दरिद्रता आने के साथ धन का आगमन रुक जाता है।

कभी भी घर की उत्तर पूर्व दिशा में खाली डिब्बों को नहीं रखना चहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा धन के देवता कुबरे से जुड़ी है। यहां कबाड़ जमा करने से सीधे तौर पर आर्थिक तंगी देखने को मिल सकती है।

एक फैला और बिखरा हुआ कबाड़ से भरा घर आपके दिमाग और सेहत पर गंभीर प्रभाव दिखाता है। जब आप बेवजह की चीजें हटाते हैं, तो जीवन में नए मौकों के लिए जगह बनती है।

सेहत पर इसका प्रभाव

घर में रखें प्लास्टिक के पुराने डिब्बे और बोतलें धीरे-धीरे केमिकल छोड़ने लगते हैं, जो सेहत के नजरिए से काफी हानिकारक माना जाता है। इसके अलावा धूल-मिट्टी जमने से एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्या भी सता सकती हैं।

खाली बोतलों का क्या करें?

अगर घर में कांच की बोतलें हैं, तो उसे खाली न रखें, बल्कि मनी प्लांट लगा लें। घर में हरा भरा पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

किचन में सिर्फ उतने ही डिब्बे रखने चाहिए, जितने कि जरूरत हो। अतिरिक्त डिब्बों को कबाड़ में दे देना चाहिए।

अगर कुछ डिब्बे रखने जरूरी हैं, तो उन्हें घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा के स्टोर रूप में अच्छे तरीके से ढक कर रखें।

कुल मिलाकर घर में कबाड़ की तरह खाली डिब्बे और बोतलें जमा करना पूरी तरह से नकारात्मक और अशुभ माना जाता है। यह न केवल घर की सुंदरता को बिगाड़ता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्तर पर भी गंभीर असर दिखाता है। इसलिए आज ही अपने घर की सफाई कर पुरानी बोतलें और डिब्बे को कबाड़ में दे दीजिए।

यह भी पढ़ें- क्या गंदे जूते भी Aura और एनर्जी पर बुरा असर डालते हैं? जानिए जूतों की धूल और निगेटिविटी का रिश्ता

यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार के लिए कौन-से पौधे हैं शुभ और कौन-से अशुभ? देखें पूरी लिस्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।