विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुख-समृद्धि के रास्ते खोल देगा आपके गार्डन में लगा ये नीला फूल, बस जान लें लगाने की सही दिशा

Published: Thu, 16 Apr 2026 04:55 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर अपराजिता के पौधे को घर में सही दिशा में लगाया जाए, तो यह सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

अपराजिता का पौधा लगाने के फायदे (Picture Credit- AI Generated)

अपराजिता का पौधा लगाने के फायदे (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. अपराजिता पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है

  2. इसे ईशान कोण या पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ

  3. शनि देव को प्रिय माने गए हैं अपराजिता के फूल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र कुछ ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र किया है, जो न केवल घर की सुदंरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाकर जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करते हैं। इन्हीं चमत्कारी पौधों में से एक है अपराजिता का पौधा। 

अपराजिता के मुख्य रूप से दो रंगों के फूल पाए जाते हैं - एक गहरा नीला और दूसरा सफेद। अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए इस पौधे को घर में लगाया जाए, तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। यदि आप भी इसे अपने घर में लगाने का मन बना रहे हैं, तो इसके वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें।

अपराजिता लगाने के अद्भुत फायदे

  • अगर आप घर में सही तरीके से अपराजिता का पौधा लगाते हैं, घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है।
  • यह पौधा धन और सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है, जिससे पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
  • अपराजिता का पौधा घर के माहौल को शुद्ध करके नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी काम करता है।

किस दिशा में लगाना है सबसे शुभ?

वास्तु शास्त्र में अपराजिता के पौधे को लगाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। यह दिशा देवी-देवताओं का स्थान मानी जाती है। ऐसे में अगर आप यहां पर अपराजिता का पौधा लगाते हैं, तो इससे घर में ईश्वरीय कृपा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसके साथ ही आप घर की पूर्व दिशा में भी इस पौधे को लगा सकते हैं, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Aprajita ai

(Picture Credit- AI Generated)

ध्यान रखें ये बातें

अपराजिता का पौधा लगाने के शुभ परिणाम आपको तभी मिल सकते हैं, जब आप इससे जुड़ी कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखें, जो इस प्रकार हैं -

  • अपराजिता के पौधे को कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में पौधा लगाने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और जीवन में बेवजह की परेशानियां आ सकती हैं।
  • वास्तु के अनुसार, अपराजिता को घर में लगाने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।
  • नीले रंग का अपराजिता फूल शनि देव को अत्यंत प्रिय माना गया है। ऐसे में आप शनिवार की पूजा में शनि देव को यह फूल अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको शनिदेव की कुदृष्टि से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - किचन में इंडक्शन रखने से पहले जान लें ये 4 वास्तु नियम, एक गलती छीन सकती है घर की सुख-शांति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।