विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शब्द अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 04 Aug 2015 10:38 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 10:43 AM (IST)

शब्दों के माध्यम से व्यक्ति को किसी भी भाव व रिश्ते का अहसास होता है। शब्दों के द्वारा ही व्यक्ति ...और पढ़ें

शब्द अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं
शब्द अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं

शब्दों के माध्यम से व्यक्ति को किसी भी भाव व रिश्ते का अहसास होता है। शब्दों के द्वारा ही व्यक्ति अपने विचारों का आदान-प्रदान करता है। शब्द अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वे व्यक्ति के विचारों को प्रभावित करते हैं। सही मायनों में शब्द हमारे विचारों की मुद्रा होते हैं। शब्दों के बिना न तो हम सोच सकते हैं, न ही अपना कोई कार्य कर सकते हैं। शब्दों की शक्ति अतुलनीय है। अच्छे व सकारात्मक शब्द व्यक्ति को सही दिशा व ज्ञान प्रदान करते हैं। कई बार सोच-समझ कर किए गए अच्छे शब्दों का प्रयोग व्यक्ति का जीवन बदल देता है। सही बात सही समय पर केवल अच्छे शब्दों के माध्यम से ही की जा सकती है।
कई बार व्यक्ति अनुचित शब्दों का प्रयोग करके अपने चरित्र व रिश्ते पर प्रश्नचिह्न् लगा देता है। व्यक्ति को प्रतिदिन अपने अंदर अच्छे व सही शब्दों का प्रयोग करने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि कई बार यदि व्यक्ति गलत शब्दों को रोक ले तो अनर्थ होने से बच जाता है। डोरोथी नेविल का कहना है कि ‘सिर्फ सही बात को सही समय पर कहना ही कला नहीं है, बल्कि सर्वाधिक इच्छा होने के बावजूद गलत बात को बिना कहे रह जाना उससे भी बड़ी कला है।’ शब्दों की शक्ति अतुलनीय है। जिन व्यक्तियों का शब्द भंडार अच्छा होता है वे अपने मधुर शब्दों के माध्यम से सहजता से बिगड़े कामों को भी संवार देते हैं। बहुत पुरानी कहावत है कि जिस तरह कमान से निकला हुआ तीर वापस नहीं आ सकता, उसी तरह मुंह से निकली बात भी वापस नहीं आ सकती।
शब्दों की शक्ति का आभास इस बात से लगाया जा सकता है कि बड़े से बड़े युद्धों का कारण गलत शब्दों का प्रयोग बना है। हृदय से बोले गए शब्द ‘मुङो माफ कर दीजिए’, ‘मुझसे गलती हो गई’ और ‘धन्यवाद’ आज भी कानों में मिश्री घोल देते हैं। ये छोटे से शब्द बड़ी से बड़ी लड़ाई व हानि को टालने का दम रखते हैं। लोग तो यहां तक कहते हैं कि मधुर शब्द बोलने वाला व्यक्ति मिर्च के व्यापार में भी तरक्की कर लेता है। इसके विपरीत कर्कश शब्द बोलने वाला व्यक्ति शहद भी नहीं बेच सकता। वे व्यक्ति जो जीवन भर अच्छे शब्दों का प्रयोग करते हैं, उनका जीवन भी अच्छे शब्दों की तरह सुंदर बन जाता है। अच्छे शब्द मन को अध्यात्म एवं आनंद की अनुभूति प्रदान करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।