यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्यों शालीग्राम के रूप में पूजे जाते है भगवान विष्णु
शालीग्राम पूजा में तुलसी का पत्ता भगवान शालीग्राम के ऊपर चढ़ाने से धन, वैभव मिलता है।

भगवान विष्णु को शालीग्राम के रूप में पूजा जाता है। यानि विष्णु जी को जिस विशेष पत्थर के रूप में पूजा जाता है उसे शालीग्राम कहते है। विशेष रूप से यह काले रंग का चिकना पत्थर होता है जिसे भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। शालीग्राम के पत्थर नेपाल में बहने वाली गंडकी नदी में पाए जाते हैं। इस नदी को तुलसी का रूप भी माना जाता है। पूजा करते समय यदि आप शालीग्राम के ऊपर तुलसी के पत्ते अर्पित करते हैं, तो भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न होते हैं।
कहा जाता है कि घर में सिर्फ़ एक ही शालीग्राम होना चाहिए। वहीं इसे बिना नहाए कभी भी छूना नहीं चाहिए। इसके पूजन के समय आपका मन साफ होना चाहिए। शालीग्राम पूजा में तुलसी का पत्ता भगवान शालीग्राम के ऊपर चढ़ाने से धन, वैभव मिलता है।
इसकी पूजा के लिए हमेशा आपको घर साफ़ रखना चाहिए, साथ ही इसे विष्णु की प्रतिमा के पास रखना ज़्यादा फलदायी माना जाता है। जिस घर में शालीग्राम की रोज पूजा होती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। शालीग्राम की पूजा करने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं।