यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साधना ही एकमात्र उपाय है, जो भटकते मन को सही राह पर ले जाने में समर्थ
योग-साधना के माध्यम से साधक अंतर्मन में ईश्वरीय गुणों को उतार सकता है। यह तभी संभव है, जब अंतरात्मा को योग की क्रिया से जाग्रत कर दिया जाए। जाग्रत अंतरात्मा ही ईश्वरीय गुणों का प्रवेश द्वार है। जब तक अहंकार के साथ बुरी प्रवृत्तियों का नाश नहीं होगा तब तक

योग-साधना के माध्यम से साधक अंतर्मन में ईश्वरीय गुणों को उतार सकता है। यह तभी संभव है, जब अंतरात्मा को योग की क्रिया से जाग्रत कर दिया जाए। जाग्रत अंतरात्मा ही ईश्वरीय गुणों का प्रवेश द्वार है। जब तक अहंकार के साथ बुरी प्रवृत्तियों का नाश नहीं होगा तब तक योगी का प्रभु से मिलन न होगा। योग वासना रूपी धूल कणों को चित्त से निकाल देता है। ऐसे निर्मल चित्त में प्रभु का दीदार होता है। योग-साधना से अज्ञान की धूल झड़ जाती है और साधक अपनी वास्तविक अवस्था में लौट आता है। मन स्वभाव से चंचल होता है। इसलिए सही दिशा में इंद्रियों को ले जाने के लिए साधना द्वारा मन को संयमित करना जरूरी है। जब मन ठहर जाता है तब वह सार्थक सृजन का कारण बनता है। ठहराव शरीर का नहीं, मन का होना चाहिए।
साधना ही एकमात्र उपाय है, जो भटकते मन को सही राह पर ले जाने में समर्थ है। नकारात्मक मन शरीर को विकारों से भर देता है और सकारात्मक मन शरीर में सद्गुणों का संचार करता है। फलत: आध्यात्मिक उन्नयन के लिए योग-साधना की सार्थक पृष्ठभूमि तैयार होती है। कीचड़ युक्त पानी जब ठहर जाता है तो मिट्टी नीचे बैठ जाती है और निर्मल जल ऊपर आ जाता है। चंचल मन को रोकने पर भी यही होता है। कार्य करता है शरीर और गति को सही दिशा देता है मन। जब मन मनमानी करता है तो शरीर गलत मार्ग पर चल पड़ता है। नतीजतन सब कुछ बिगड़ जाता है। भीड़ में शांति कहां? आनंद कहां? आनंद के लिए निरंतर साधना करते हुए गति और विचार में संतुलन कायम करना होता है। तब कहीं जाकर साधक को परम शांति मिलती है। सत्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहना साधना की नियति है और ज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम खोलते रहना उसकी महती योजना है। सत्य के साधक को मंजिल की परवाह नहीं होती है। सफर का अपना ही आनंद होता है। सत्य पर निरंतर प्रश्न चिह्न् लगा रहता है। उसे पर्त-दर-पर्त खोलते रहना ही साधना का मंतव्य है। मनुष्य मोह-निद्रा में है। इसलिए कस्तूरी मृग की तरह वह स्वयं अपने भीतर के सत्य से भटक गया है। असत्य को समङों तभी सत्य समझ में आएगा। पूर्वाग्रह सत्य को समझने में बाधक है। उसे साधना की तेज धार से काट-छांटकर अलग करना होगा