Move to Jagran APP

जीवन दर्शन: जीवन का मात्र अनुभव करें

जीवन का अनुभव कर उसके विषय में सीखना सफल जीवन के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा करने पर जीवन में कई प्रकार की कठिनाइयां आ सकती हैं। आइए सद्गुरु जी से जानते हैं जीवन में अनुभव का महत्व।

By Jagran NewsEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sun, 14 May 2023 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2023 04:15 PM (IST)
जीवन दर्शन: जीवन का मात्र अनुभव करें
सद्गुरु से जानिए जीवन में अनुभव का क्या है महत्व?

नई दिल्ली, सद्गुरु (योग गुरु, ईशा फाउंडेशन); अकसर हम यह सोचते हैं कि जिसने जीवन में अधिक कठिनाइयों का सामना किया है, वह जल्दी समझदार बन जाता है। कितना सही है यह सोच। वस्तुत: जीवन में कठिन कुछ नहीं होता है। जीवन में सिर्फ परिस्थितियां होती हैं। फिर चाहे आप उसका अनुभव एक कठिनाई के रूप में करें या आनंद के रूप में। यह चुनने का अधिकार आपका अपना है। अगर आप समझदार हैं तो आप हर परिस्थिति को एक आनंदमय प्रक्रिया में बदल देंगे। अगर आप समझदार नहीं हैं, तो आप अपने लिए हर परिस्थिति को कठिनाई बना लेंगे। अगर आप जानते हैं कि अपने दिमाग में चल रही बेतुकी बातों को कैसे महत्व ना दें, अगर आप अपने दिमाग में चल रहे मनोवैज्ञानिक बकवास में उलझे नहीं, तो आप निश्चित रूप से जल्दी समझदार बन जाएंगे।

loksabha election banner

जीवन सिर्फ परिस्थिति है। 'दुखद' परिस्थिति या 'सुखद' परिस्थिति जैसी कोई चीज नहीं होती। अगर आप आसान परिस्थिति चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है। हम आपको एक पिंजरे में बंद कर सकते हैं और जितना आप खा सकते हैं, उससे अधिक भोजन आपको दे सकते हैं। आप बस पिंजरे में रहिए। हम इसका खयाल रखेंगे कि आप सभी चीजों से पूरी तरह सुरक्षित हों। कोई खतरा नहीं, कोई मुश्किल नहीं। आपको परिवार, बीवी-बच्चों का खयाल नहीं रखना है, रोजी-रोटी नहीं कमानी, कुछ नहीं करना है। कोई भी परेशानी नहीं। सारी बातों का खयाल रखा जाएगा। आप बस उस पिंजरे में रहिए। क्या आप ऐसा चाहते हैं? क्या इससे आपको सुख मिलेगा? नहीं। दरअसल, सुख के लिए आप मुश्किलें चाहते हैं। आप चाहते हैं कि आपके सामने चुनौती हो। आप लगातार अपनी दुनिया का विस्तार करना चाहते हैं। है ना?

अगर आप चुप रहकर, अपनी आंखें बंद करके लंबे समय तक बैठना जानते हैं, तो आप जल्दी ही समझदार हो जाएंगे। अगर आप दिमाग में चल रही बकवास में ना उलझें, तो आप समझदार बन जाएंगे। केवल जीवन की ओर देखना और अपने तरीके से उसका मतलब निकाले बिना, उसे जानना, निश्चित रूप से आपको जल्दी समझदार बनाने में सहायता करेगा। आप तभी किसी को बहुत समझदार कह सकते हैं, जब कोई अपना जीवन सहजता और बिना किसी उलझन के जीता है। बस, आपको इतना करना है कि आप जीवन का मतलब निकालना छोड़ कर उसका अनुभव करना शुरू कर दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.