...और बस तुम्हारा काम सफल हो जाएगा
स्वामी विवेकानंद जी ने कहा, जो भी कर रहे हो अपना पूरा दिमाग उसी एक काम में लगाओ।
एक बार जब स्वामी विवेकानंद अमेरिका यात्रा पर थे। तब उन्होंने पुल पर खड़े लड़कों को नदी में तैर रहे अंडे के छिलकों पर बंदूक से निशाने लगाते हुए देखा। उनमें से कोई भी निशाना सही जगह पर नहीं लगा पा रहा था।
तब उन्होंने स्वयं एक बच्चे से बंदूक ली और निशाना लगाया। निशाना सही जगह पर लगा। इसके बाद उन्होंने और भी निशाने लगाए, वो सभी सही जगह पर लगे। यह सब कुछ देखकर वह सभी लड़के हैरान थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से पूछा, 'आपने ऐसा कैसे किया?'
स्वामी विवेकानंद जी ने कहा, जो भी कर रहे हो अपना पूरा दिमाग उसी एक काम में लगाओ। अगर तुम निशाना लगा रहे हो तो तम्हारा पूरा ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। तब तुम कभी चूकोगे नहीं। अगर तुम अपना पाठ पढ़ रहे हो तो सिर्फ पाठ के बारे में सोचो। और बस तुम्हारा काम सफल हो जाएगा।
पढ़ें अपना दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल Daily Horoscope & Panchang एप पर. डाउनलोड करें