बस में बैठते ही होगी ब्रज की अनुभूति
गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं। घूमने के शौकीन टुअर प्रोग्राम बना रहे हैं। ब्रज आने वाले यात्री अब ब्रज के आधे-अधूरे नहीं बल्कि पूरे दर्शन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक और दो दिन के टूअर पैकेज तैयार किए जा रहे हैं। इसका प्रस्ताव भी तैयार
मथुरा। गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं। घूमने के शौकीन टुअर प्रोग्राम बना रहे हैं। ब्रज आने वाले यात्री अब ब्रज के आधे-अधूरे नहीं बल्कि पूरे दर्शन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक और दो दिन के टूअर पैकेज तैयार किए जा रहे हैं। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है। बस इंतजार है तो रही झंडी मिलने का।
मथुरा के हेरिटेज सिटी में शामिल होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। पुरातत्व की धरोहरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। कुंडों में चार चांद लगाए जा रहे हैं। इसी के साथ प्रयास किया जा रहा है कि जो यात्री अपने वाहन से नहीं आ रहे हैं वह कम खर्च पर अधिक से अधिक स्थानों के दर्शन कर सकें। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा एक और दो दिन का टूअर पैकेज का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बस का सहयोग विकास प्राधिकरण से लिया जा सकता है। बस में बैठते ही ब्रज की अनुभूति होगी। बस में ब्रज के धार्मिक स्थल के फोटो, भगवान राधा-कृष्ण के फोटो भी लगाए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा स्थानों के दर्शन कराने के लिए एक और दो दिन के पैकेज तैयार किए गए हैं।
अभी किराया नहीं है तय-अब एक और दो दिन के पैकेज के लिए किराया तय नहीं हुआ है। हरी झंडी मिलने के बाद किराया तय कर लिया जाएगा।
ब्रज दर्शन बस का रूट-अभी ब्रज दर्शन बस पुराने बस स्टैंड से सुबह सात बजे चलती है। 145 रुपये में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, गोवर्धन, नंदगांव और बरसाना और वृंदावन में बिहारी जी और इस्कॉन के दर्शन कराती है।
एक दिन पैकेज- श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन में बिहारीजी, गोवर्धन में दानघाटी, बरसाना, नंदगांव।
दो दिन का पैकेज-श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, विश्रामघाट, वृंदावन में बिहारीजी, इस्कॉन, प्रेम मंदिर, गोवर्धन में दानघाटी, मुकुट मुखारङ्क्षवद, जतीपुरा मुखारङ्क्षवद, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, म् ाहावन, बलदेव।