Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है निकोलस औजुला, जिसकी 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी ने मचा दिया है हंगामा

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 09:10 PM (IST)

    लंदन के हिप्नोथेरेपिस्ट निकोलस औजुला अपनी भविष्यवाणियों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई है जिससे दुनिया भर में चिंता फैल गई है। उनकी पिछली भविष्यवाणियां जैसे डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में फिर से वापसी और दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव के बढ़ने की बात सही साबित हुई हैं।

    Hero Image
    निकोलस का कहना है कि मानवता को शर्मसार करने वाली हिंसा 2025 के मध्य में दुनिया देख सकती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लंदन में रहने वाले 38 साल के हिप्नोथेरेपिस्ट और आध्यात्मिक परामर्शदाता निकोलस औजुला के नाम की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। दरअसल, उन्होंने आने वाले समय को लेकर कुछ भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से तीन बिल्कुल सही और सटीक साबित हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में उन्होंने साल 2025 के लिए भी एक ऐसी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है, जिसे लेकर पूरी दुनिया में हंगामा मचा हुआ है। हालांकि, इन भविष्य की घटनाओं के पीछे कोई आधार नहीं है, लेकिन निकोलस का कहना है कि उन्हें अंतर्ज्ञान के जरिये इन घटनाओं का पता चलता है।

    उन्होंने इस बार दावा किया है कि साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका है। ब्रिटेन भी इससे अछूता नहीं रहेगा। दरअसल, मॉस्को में लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की कार बम विस्फोट में मौत हुई। इसका आरोप क्रेमलिन ने यूक्रेन पर लगाया। मगर, रूसी प्रचारकों ने अपना गुस्सा ब्रिटेन की ओर मोड़ दिया।

    उन्होंने ब्रिटिश खुफिया एजेंसी पर हत्या के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही हिंसक प्रतिशोध की मांग की जा रही है। इस तरह से निकोलस की भविष्यवाणी कुछ सटीक लग रही है।

    हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध

    निकोलस ने कहा है कि मानवता को शर्मसार करने वाली हिंसा 2025 के मध्य में दुनिया देख सकती है। वर्तमान में जिस तरह का भू-राजनीतिक तनाव दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए निकोलस की भविष्यवाणी ने दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है।

    दरअसल, हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारत ने पाकिस्तान ने करारा जबाव दिया। इस हमले में चीन और तुर्किए ने पाकिस्तान का पर्दे के पीछे से खुलकर साथ दिया। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष फिर से उभर रहा है। ऐसे में निकोलस की भविष्यवाणी परेशान करने वाली है।

    यह भविष्यवाणियां भी की हैं

    साल 2025 के लिए निकोलस ने जो भविष्यवाणियां की हैं, उनमें बड़े पैमाने पर प्राकृतिक आपदाओं के आने के संकेत दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने नई बीमारियों के सामने आने की बात कही थी।

    हाल ही में दुनिया में कोविड-19 के नए वैरिएंट के केस सामने आने से उनकी बात सच साबित होती दिख रही है। इसके अलावा वह जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के और ज्यादा स्पष्ट होने की चिंता भी जता चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- सपने में देखा है शिवलिंग, तो समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत

    निकोलस को सीरियस लेने की वजह

    निकोलस को दुनिया में इसलिए भी सीरियस लिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने साल 2024 में डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक वापसी की बात कही थी, जो बाद में सच साबित हुई। इसी तरह उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव के बढ़ने की बात कही थी। यह बात भी सही साबित हुई है।

    इसी तरह वह कोविड-19 महामारी के आने, पेरिस के नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग लगने की घटना और ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के होने के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे। इसी वजह से उनकी साल 2025 की भविष्यवाणियों को लेकर भी लोग परेशान हैं।

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज ठीक करने के लिए इस मंदिर में लगती है भीड़, प्रसाद में चढ़ाते हैं शक्कर 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।