पति के दीर्घ जीवन की कामना
माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने शनिवार को कजरी तीज त्योहार मनाया। सौभाग्यवती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। परमेश्वर से अपने पति के दीर्घायु की कामना की। सामूहिक कजरी पर्व श्री माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से अवागढ़ हाउस में मनाया गया। इसमें वीणा दूदानी, सावित्री, राजरानी लखोटिया, अंजू, निधि, शिवानी, रंजना, कविता, शैफाली, करुणा आदि ने पूजन किया। फ्रेंड्स आशियाना, खंदारी पर अर्चना माहेश्वरी और गीती माहेश्वरी ने पूजन किया।
आगरा, जागरण संवाददाता। माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने शनिवार को कजरी तीज त्योहार मनाया। सौभाग्यवती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। परमेश्वर से अपने पति के दीर्घायु की कामना की। सामूहिक कजरी पर्व श्री माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से अवागढ़ हाउस में मनाया गया। इसमें वीणा दूदानी, सावित्री, राजरानी लखोटिया, अंजू, निधि, शिवानी, रंजना, कविता, शैफाली, करुणा आदि ने पूजन किया। फ्रेंड्स आशियाना, खंदारी पर अर्चना माहेश्वरी और गीती माहेश्वरी ने पूजन किया।
जै कन्हैया लाल की
अग्रवाल महिला मंच की ओर से अतिथि वन में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। शुभारंभ डॉ.सुधा बंसल और संस्थापक अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल ने किया। इस मौके भजन गायन और फलाहारी मिष्ठान प्रतियोगिता भी हुई। जिनमें मीना अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सुमन बंसल, नीरज गुप्ता, शालिनी जैन, रेखा जैन, उमा बंसल, शशि गोयल, सीमा गोयल, अनीता गोयल आदि ने भाग लिया। संचालन सीमा और शालिनी जैन ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर