विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगवान गणेश की पीठ के दर्शन क्यों माने जाते हैं अशुभ? अभी जान लें इसके पीछे का रहस्य

Published: Sat, 22 Aug 2026 09:56 AM (IST)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की पीठ के दर्शन करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि उनकी पीठ पर दरिद्रता का वास होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और सुख-समृद्धि में कमी आती है।

न करें गणेश जी के पीठ के दर्शन (AI-Generated Image)

न करें गणेश जी के पीठ के दर्शन (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ और मांगलिक कार्यों में गणेश पूजन करने से कोई बाधा नहीं आती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

हिंदू धर्म और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भगवान गणेश की पीठ के दर्शन क्यों नहीं किए जाते हैं? ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

पीठ पर दरिद्रता का वास

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पीठ पर दरिद्रता या गरीबी का वास बताया गया है। प्रभु के सामने से दर्शन करने से भक्त को सुख और समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गणेश जी के पीछे से दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही दरिद्रता आती है। इसलिए भगवान गणेश की पीठ के दर्शन करने के लिए मना किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति जाने-अनजाने में भगवान गणेश की पीठ के दर्शन करता है, तो उसे जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और घर में सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है। ऐसी स्थिति में भक्त को भगवान गणेश से क्षमा मांगनी चाहिए।

भगवान गणेश जी के दर्शन का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश के दर्शन करने से सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है और भक्त के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

मूर्ति स्थापना के विशेष नियम

भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करते समय ध्यान रखें कि मूर्ति दीवार से सटी हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोई भी भूलकर भी भगवान की पीठ के दर्शन न कर सके।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। मूर्ति का मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों पर प्रभु की कृपा बनी रहती है।

एक बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान गणेश की मूर्ति को सीधे जमीन पर न रखें। मूर्ति को हमेशा किसी चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर ही स्थापित करें।

यह भी पढ़ें- महादेव या फिल्मी अवतार नहीं, शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी पर कैसी होनी चाहिए बप्पा की मूर्ति?

यह भी पढ़ें- 31 अगस्त को रखा जाएगा बहुला चतुर्थी 2026 व्रत, पढ़ें गणेश पूजा का धार्मिक महत्व और विधि

यह भी पढ़ें- गणेश जी की कितनी पत्नियां थीं? गणपति विवाह से जुड़े इन रहस्यों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।