विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गृह प्रवेश के समय क्यों रखा जाता है पहले दाहिना पैर? 90% लोग नहीं जानते इसके पीछे का असली कारण

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:00 AM (IST)

नए घर में प्रवेश करते समय पहला कदम किस पैर से रखना चाहिए, इसके विशेष नियम हैं। धार्मिक मान्यताओं के ...और पढ़ें

गृह प्रवेश में क्यों पहले रखते हैं दाहिना पैर जानिए इसका महत्व (Picture Credit: AI Generated)

गृह प्रवेश में क्यों पहले रखते हैं दाहिना पैर जानिए इसका महत्व (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. गृह प्रवेश में दाहिना पैर पहले रखना शुभ माना जाता है।

  2. यह सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है, लक्ष्मी का आगमन।

  3. गलती से बायां पैर रखने पर पुनः दाहिने से प्रवेश करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए घर में प्रवेश करते समय मन में एक उत्साह तो होता ही है और इस दौरान होने वाली पूजा के कुछ विशेष नियम भी बनाए गए हैं जिनका पालन करना हमेशा जरूरी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान आपकी एक गलती घर में नकारात्मक प्रभाव ला सकती है।

ऐसे ही नए घर में प्रवेश करते समय आपको किस पैर से पहला कदम भीतर रखना चाहिए, इसके भी कुछ नियम हैं जिनकी जानकारी लेना आपके लिए बहुत जरूरी होता है। जब कोई व्यक्ति नए घर में प्रवेश करता है, तब वह केवल एक नए स्थान पर रहने की शुरुआत नहीं करता, बल्कि अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की नई उम्मीदों का भी स्वागत करता है।

ऐसे में यदि आप सही तरीके से नए घर में प्रवेश करेंगे, तो बहुत शुभ होगा। मुख्य रूप से आपको दाहिना पैर नए घर के भीतर पहले रखना चाहिए। पंडित भी पूजा के समय आपको इसी तरह से घर के भीतर आने की सलाह देते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसा करना जरूरी क्यों होता है?

गृह प्रवेश के समय दाहिना पैर रखना शुभ क्यों है?

धार्मिक परंपराओं में किसी भी व्यक्ति के शरीर के दाहिने हिस्से को किसी भी काम के लिए शुभ माना जाता है। जैसे पूज-पाठ में भी दाहिने हाथ का ही इस्तेमाल किया जाता है और दान-पुण्य भी दाहिने हाथ से ही किए जाते हैं। ठीक उसी तरह मंदिर में प्रवेश करते समय, नई दुल्हन के प्रवेश के समय या फिर किसी के नए घर में प्रवेश के समय दाहिना पैर ही पहले आगे बढ़ाने की प्रथा है और इसे शुभता से जोड़ा जाता है। गृह प्रवेश के समय सबसे पहले दाहिना पैर अंदर रखना शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

जब आप दाहिने पैर से नए घर में प्रवेश करते हैं, तो परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। यही नहीं इसे माता लक्ष्मी के स्वागत का एक तरीका भी माना जाता है।

दाहिने पैर से माता लक्ष्मी का संबंध

माता लक्ष्मी को धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। गृह प्रवेश के दौरान घर के मुख्य द्वार को साफ किया जाता है और मुख्य द्वार पर कुछ शुभ चिह्न बनाए जाते हैं। यही नहीं इस स्थान को साफ किया जाता है जिससे माता लक्ष्मी का प्रवेश आपके घर में हो सके।

जैसे ही आप दाहिने पैर को आगे बढ़ाकर भीतर प्रवेश करते हैं माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपके साथ प्रवेश करता है। इस तरह से दाहिने पैर से घर में पहला कदम रखना भी शुभता और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

क्या बायां पैर पहले रखना अशुभ संकेत है?

परंपरागत मान्यताओं के अनुसार आपको नए घर में प्रवेश करते समय दाहिना पैर ही आगे बढ़ाना चाहिए, लेकिन यदि आप भूल से बायां पैर पहले रख देते हैं, तो घबराने के बजाय पुनः दाहिने पैर से नए घर में प्रवेश करें।

अगर आप भी नए घर में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो इस नियम का पालन जरूर करें, जिससे आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहे।

यह भी पढ़ें- गृह प्रवेश में क्यों लाते हैं पुराने घर की मिट्टी? वास्तु और धार्मिक शास्त्रों में छिपा है इसका जवाब

यह भी पढ़ें- गृह प्रवेश के लिए कौन-सा दिन है सबसे शुभ? वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम अभी जान लें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।