विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है? भगवान विष्णु से जुड़ा है यह अद्भुत रहस्य

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:23 PM (IST)

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति से संबंध के कारण की जाती है। यह ...और पढ़ें

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा से पाएं विष्णु और बृहस्पति का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा से पाएं विष्णु और बृहस्पति का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. केले का संबंध गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से है।

  2. गुरुवार को पूजा से दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य सुधरता है।

  3. कमजोर बृहस्पति वाले लोगों को केले की पूजा करनी चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि हम देवी-देवताओं की पूजा के साथ घर में लगे कुछ पवित्र पौधों की पूजा भी करते हैं। इन पौधों की विशेष ऊर्जा होती है जो पूजा करने वाले व्यक्ति के ऊपर जाती है है। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक अलग रंग है और इसका अलग प्रभाव होता है।

ग्रहों के साथ कुछ पवित्र पेड़-पौधों को भी जोड़ा जाता है। हिंदू धर्म में पूजे जाने वाले पौधों में से एक पवित्र पौधा केले का माना जाता है। अक्सर मन में एक सवाल आता है कि तुलसी और पीपल की पूजा तो हम करते हैं, लेकिन केले के पौधे की पूजा क्यों की जाती है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले का संबंध गुरु बृहस्पति से होता है और इसकी पूजा से विशेष लाभ होता है। यही नहीं केले की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ क्यों माना जाता है और इसका भगवान विष्णु से क्या संबंध है।

केले का बृहस्पति ग्रह से संबंध

केले का संबंध बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है। शुभ कार्यों में केले के पौधे का मंडप बनता है और केले के पत्तों से तोरण और पूजा का आसान तैयार किया जाता है। यही नहीं देवताओं के भोग के लिए भी केले के पत्ते में ही भोजन रखा जाता है।

अगर किसी व्यक्ति का बृहस्पति कमजोर है तो उसे गुरूवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती है और केले में हल्दी चढ़ाई जाती है। बृहस्पति व्रत कथा में भी केले के पौधे के माहात्म्य को बताया गया है और इसकी पूजा से बृहस्पति देव के साथ विष्णु जी का आशीर्वाद भी बना रहता है।

केले का पौधा लगाने के फायदे क्या हैं?

केले का पौधा अगर घर में लगाया जाता है तो बृहस्पति से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। ऐसे घर में बृहस्पति देव शुभ परिणाम जीवन में देना शुरू कर देते हैं।

घर में केले का पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना सुखी दांपत्य जीवन का सूत्र माना जाता है। केले के पौधे की पूजा गुरुवार के दिन करने और इसमें जल चढ़ाने से बृहस्पति देव के आशीर्वाद से घर के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है।

भगवान विष्णु को क्यों प्रिय है केले का पौधा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष को कदली फल भी कहा जाता है और इसे भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है। वहीं गुरुवार का संबंध भी भगवान विष्णु से ही होता है और यह दिन गुरू बृहस्पति को भी समर्पित होता है।

इसी वजह से गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विशेष लाभ होते हैं। यदि कोई व्यक्ति इस दिन केले के पेड़ की पूजा करता है, तो यह विष्णु जी की पूजा के बराबर ही फल देता है।

अगर आप भी गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने के साथ घी का दीपक जलाते हैं, तो गुरु बृहस्पति के साथ विष्णु जी की कृपा भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ सकती है आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें- Guruwar Ke Upay: सफल जीवन और खुशहाली के लिए, गुरुवार के दिन जरूर करें ये उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।