विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर सरगी के समय या पूजा के वक्त, सुहागिनें कब भरें मांग में सिंदूर?

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:15 PM (IST)

करवाचौथ पर मांग में सिंदूर कब भरना चाहिए? सुबह सरगी के समय या शाम की पूजा के वक्त? सुहागिन महिलाओं ...और पढ़ें

करवाचौथ पर सिंदूर लगाने का सही समय । (Picture Credit- AI Generated)

करवाचौथ पर सिंदूर लगाने का सही समय । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन सुबह सरगी खाने से लेकर शाम को करवा माता की पूजा और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने तक, हर रस्म का अपना महत्व होता है। इस दौरान महिलाओं के मन में एक सवाल अक्सर आता है कि करवाचौथ पर मांग में सिंदूर कब भरना चाहिए, सुबह सरगी के समय या शाम को पूजा करते वक्त? आइए जानते हैं इससे जुड़ी क्‍या धार्मिक मान्यताएं हैं।

सरगी के समय सिंदूर भरना होता है शुभ?

करवाचौथ के दिन सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाने की परंपरा है। सरगी खाने के बाद महिलाएं स्नान करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। इसके बाद वे परंपरा के अनुसार श्रृंगार करती हैं।

सुबह तैयार होते समय मांग में सिंदूर भरना सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कई महिलाएं सरगी के बाद ही सिंदूर लगाकर दिन की शुरुआत करती हैं, ताकि पूरे दिन उनका श्रृंगार बना रहे। हालांकि, सिंदूर लगाने के लिए सरगी के समय का कोई एक अनिवार्य नियम नहीं है। बस हिंदू धर्म में सुबह के समय मांग भरने को बहुत ज्‍यादा शुभ माना जाता है।

शाम की पूजा में सिंदूर भरने का क्या है महत्व?

करवाचौथ की शाम को महिलाएं सोलह श्रृंगार करके करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। इस दौरान गौर से 7 बार सिंदूर लेने की परंपरा होती है। माना जाता है, सिंदूर जितना गहरा होता है सुहाग की उम्र उतनी लंबी होती है।

कई महिलाएं पूजा से पहले अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, जबकि कुछ जगहों पर पूजा के दौरान माता को सिंदूर अर्पित करने के बाद अपनी मांग में सिंदूर लगाया जाता है। सिंदूर लगाने की परंपरा घर और परिवार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

क्या शाम के समय सिंदूर भरना अशुभ होता है?

कुछ महिलाएं सुबह सिंदूर भरने को प्राथमिकता देती हैं, यह शुभ भी माना जाता है। मगर करवाचौथ के दिन कई महिलाएं शाम को मांग में सिंदूर लगाती है। यदि शाम को सूनी मांग में सिंदूर भरा जा रहा है, तो ऐसा करने से बचना चाहिए, वहीं मांग पहले से भरी है और सिंदूर गौरी से लेकर मांग में भरा जा रहा है, तो इसमें कोई समस्‍या नहीं है।

अत: करवाचौथ की पूजा शाम को होती है और इस दौरान सुहाग से जुड़ी कई रस्में निभाई जाती हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी पारिवारिक परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिंदूर लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर नथ से चंद्रमा को क्‍यों दिया जाता है अर्घ्‍य? अखंड सौभाग्‍य से जुड़ी है यह मान्यता

यह भी पढ़ें- सिर्फ सजने-संवरने के लिए नहीं! पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ा है 16 श्रृंगार, करवाचौथ पर क्यों है जरूरी?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।