विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा की सामग्री जमीन पर गिर जाए तो क्या करें? पढ़ें धार्मिक मान्यता और सही उपाय

Published: Sun, 16 Aug 2026 05:33 PM (IST)

पूजा के दौरान सामग्री गिरने पर घबराएं नहीं, यह अपशगुन नहीं है, बल्कि एक संयोग मात्र है। जानें धार्मिक मान्यताएं ...और पढ़ें

पूजा सामग्री गिरने पर क्या करें: जानें धार्मिक उपाय और मान्यताएं (Picture Credit: AI Generated)

पूजा सामग्री गिरने पर क्या करें: जानें धार्मिक उपाय और मान्यताएं (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. पूजा सामग्री गिरने पर घबराएं नहीं, यह अपशगुन नहीं।

  2. गिरी हुई सामग्री को श्रद्धापूर्वक उठाएं, साफ होने पर उपयोग करें।

  3. मन शांत रखें और ईश्वर से क्षमा मांगकर पूजा जारी रखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है और पूजा से मन में शांति बनी रहती है। पूजा में कई सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें फूल, अक्षत, दीपक, प्रसाद, सिंदूर या अन्य चीजें शामिल होती हैं और इन सभी का पूजा-पाठ में विशेष महत्व भी होता है।

कई बार पूजन करते समय या जल्दबाजी में आपके हाथ से पूजा का सामान जैसे फूल, अक्षत, सिंदूर या कोई अन्य सामग्री गिर जाती है। ऐसे में मन में कई दुविधाएं आती हैं जैसे कहीं ये अपशगुन तो नहीं है? कहीं ईश्वर नाराज तो नहीं हैं? कहीं आपकी पूजा अस्वीकार्य तो नहीं है? यही नहीं ऐसी स्थिति में आगे की पूजा में मन भी नहीं लगता है और हम पूजा की पूर्णता की कामना में लग जाते हैं।

अगर आपकी पूजा की कोई भी सामग्री हाथ से नीचे गिर जाए तो आपको घबराने के बजाय कुछ काम करने की सलाह दी जाती है। दरअसल यह किसी तरह का शगुन या अपशगुन न होकर एक संयोग मात्र होता है। आइए आपको बताते हैं कि अगर आपकी पूजा की कोई सामग्री गिर जाए तो क्या करना चाहिए।

पूजा की सामग्री जमीन पर गिरने से क्या होता है?

अगर किसी कारण से पूजा की सामग्री आपके हाथ से गिर जाए तो यह किसी तरह का अपशगुन नहीं होता है। आपको यह सामग्री श्रद्धापूर्वक जमीन से उठा लेनी चाहिए। यदि पूजा की सामग्री साफ स्थान पर गिरी है तो आप इसे उठाकर दोबारा पूजा में रख दें। यदि किसी कारणवश पूजा का कोई भी सामन ऐसे स्थान पर गिर गया है जहां कूड़ा-कचरा है तो उसे पूजा में इस्तेमाल न करें बल्कि किसी साफ स्थान पर रखें।

यदि फूल या पत्तियां जमीन पर गिर जाएं और साफ हों तो आप इन्हें बिना धोए हुए भी पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर फूल या अन्य कोई भी सामग्री नीचे गिरकर गंदी हो जाए तो आप इसे विसर्जन के लिए रख दें।

पूजा के अक्षत या चावल नीचे गिर जाएं तो क्या करें?

पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले अक्षत बहुत शुभ माने जाते हैं। यदि किसी वजह से यह पूजा से पहले जमीन अपर गिर जाएं तो आपको इन्हें किसी साफ़ कपड़े या कागज़ की मदद से उठा लेना चाहिए।

ऐसा न हो कि इसमें किसी का भी पैर लगे। इन अक्षत को जमीन से उठाकर आप किसी गमले या बगीचे में डाल दें। जमीन में गिरे हुए अक्षत को पूजा में इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर आप पूजा के लिए साफ अक्षत लें और उन्हें धोकर पूजा में चढ़ाएं।

पूजा का सिंदूर या कुमकुम जमीन में गिर जाए तो क्या करें?

जमीन में गिरे हुए सिंदूर और कुमकुम को पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप इसे अच्छी तरह से जमीन से उठाकर किसी साफ स्थान पर रख दें या फिर विसर्जन के लिए रख दें।

सिंदूर या कुमकुम का गिरना किसी भी तरह का अपशगुन नहीं है, इसलिए इससे घबराने के बजाय इसके स्थान पर साफ सिंदूर पूजा में चढ़ाने की सलाह दी जाती है।

पूजा का दीपक या तेल जमीन पर गिर जाए तो क्या करें?

पूजा के दौरान यदि पूजा का दीपक हाथ से गिर जाए तो आप उसके स्थान पर दूसरा दीपक जलाएं या फिर उसी दीपक को धोकर सुखा लें और उसमें नई बत्ती के साथ इसे दोबारा प्रज्वलित करें।

यदि पूजा के स्थान पर तेल या घी गिर जाए तो उस स्थान को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें उसके बाद पूजा शुरू करें। पूजा में मन को शांत रखना और भगवान का स्मरण करना महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए आप शांत मन से बिना किसी भ्रम के पूजा में मन लगाएं।

यदि पूजा की कोई भी सामग्री जमीन पर गिर जाए, तो आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि ईश्वर से क्षमा मांगते हुए दोबारा पूजा करनी चाहिए। जिन सामग्रियों का इस्तेमाल जमीन में गिरने के बाद हो सकता है उसे आप पूजा में इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- पूजा के बाद किन चीजों का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है? यहां पढ़ें धार्मिक नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।