Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: वृष राशि वाले चुनौतियों से जूझते हुए खुद पर भरोसा रखें, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों मेष वृष मिथुन और कर्क के बारे में बताया गया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 01:10 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: वृष राशि वाले चुनौतियों से जूझते हुए खुद पर भरोसा रखें, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह
टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं।

 Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों मेष, वृष, मिथुन और कर्क के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

मेष: साझेदारियों को बनाए रखने के लिए लचीलापन और ग्रहणशीलता रखने की जरूरत है। अपने अधिकार और महत्वपूर्ण स्थिति का उपयोग करने से चूकें नहीं। पैसों के लेनदेन के मामले में ईमानदारी रखें। दृढ़ रवैया और प्राथमिकताओं पर बने रहेंगे तो कार्य में अनबन और खटपट की स्थिति से बच सकते हैं। किसी प्रियजन से तात्कालिक अलगाव पीड़ा का कारण बन सकता है। अपने वादों के प्रति ईमानदारी मानवीयता में भरोसा मजबूत करेगी।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: स्काई ब्लू

वृष: रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर हो सकते हैं जबकि हल्का-फुल्का नजरिया प्रसन्नता देगा। अतीत से जुड़ी भावनाएं, मित्रताएं और संपर्क यादों की दुनिया में ले जाएंगे। चीजों को व्यक्तिगत रूप से न लें और सकारात्मक और स्पष्ट नजरिया रखें। अतीत की गलतियों के लिए खुद को और दूसरों को क्षमा करें। चुनौतियों से जूझते हुए खुद पर भरोसा रखें। पुराने मित्र और माता-पिता आपका सहयोग और समर्थन करेंगे।

शुभ अंक: 13

शुभ रंग: ओशियन ब्लू

मिथुन: दिनचर्या और रोज के कामकाज में बदलाव आपको स्थितियों, लक्ष्यों और जिम्मेदारियों के फिर से आकलन का मौका देगा। कार्यक्षेत्र में नए बिजनेस संपर्क बनाएंगे। मन के अंधेरे कोनों पर गौर करेंगे और पुराने विचारों को नए जमाने के हिसाब से ढालेंगे। व्यावसायिक प्रोजेक्ट और रिश्तों में प्रभाव छोड़ने के लिए नए विचार तलाशिए। रिश्तों के प्रति सकारात्मक रवैया उस प्रेम और समझबूझ को लौटा लाएगा, जिसे कुछ समय पहले आपने खो दिया था। जीवन में रोचक लोग आएंगे और नीरसता के अनुभव से दूर हो जाएंगे।

शुभ अंक: 15

शुभ रंग: प्योर व्हाइट

कर्क: नई स्थिति बनेगी और बिजनेस प्रोजेक्ट्स अचानक मोड़ लेंगे। बचाव तलाशने के स्थान पर प्रतिस्पर्धियों का सामना करें। अपनी दृढ़ता और हास्य बोध के जरिए किसी ऊबाऊ और औपचारिक परीक्षा को टालने में कामयाब रहेंगे। बदलावों के लिए जगह बनाने से डरें नहीं। आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील और नाजुक हैं, इसलिए दूसरों के प्रति उदार रहें। बच्चों के साथ रिश्ते बदलेंगे क्योंकि बच्चे बड़े होंगे और स्वतंत्र निर्णय लेंगे।

शुभ अंक: 16

शुभ रंग: फायरी रेड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.