Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: वृष रा​शि वालों को नए जॉब का ऑफर मिल सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 26 जनवरी से 01 फरवरी 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 08:18 AM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: वृष रा​शि वालों को नए जॉब का ऑफर मिल सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 26 जनवरी से 01 फरवरी 2020 का राशिफल। इसमें सभी 12 रा​शियों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

मेष (मार्च 21- अप्रैल 20):

कोई उत्सव आपको नई ऊंचाई हासिल करने को प्रेरित करेगा और रचनात्मक विचार भी देगा। इस समय आप जटिल और मुश्किल प्रोजेक्ट में शानदार और नए विचारों से भरे रहेंगे। सेमिनार और कॉन्फ्रेंस में आप महत्वपूर्ण लोगों और साझेदारों पर प्रभाव डालेंगे। प्रेम आपके रिश्तों को बेहतर करेगा और घर में भी सामंजस्य लाएगा। विदेश में रहने वाले बिजनेस साझेदार और उनसे संवाद आपके लिए खुशखबरी और आकर्षक संभावनाएं लेकर आएगा। जब भी आपके सामने विकल्प होंगे, तो आप बेचैन हो सकते हैं। कोई भी निर्णय करने से पहले प्राथमिकताओं को देखें। आपकी बुद्धिमत्ता और संवाद क्षमता के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सामाजिक जीवन शानदार रहेगा। परिजनों और प्रियजनों से संबंधित मामलों में अपने दिल की सुनें। विवेकहीन मित्रों से सावधान रहें, क्योंकि वे आपके उदार स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। झूठे और खोखले रिश्तों से बचें। अपनी ऊर्जा का संतुलन बनाने के लिए ध्यान करें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: पिंक एंड ब्लूज

वृष (अप्रैल 21-मई 21): बिजनेस से जुड़े सभी कामकाज और निजी रिश्तों में राय जाहिर करने से पहले बुद्धिमत्ता से काम लें। अपनी बुद्धिमानी, श्रम और समय से आर्थिक और वित्तीय मामलों को सुलझा लेंगे। भवन, कृषि और जमीन से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा। जहां आपके व्यावसायिक कौशल की प्रशंसा होगी तो नई संभावनाएं भी आपके सामने आएंगी। घर और नौकरी बदलने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन इसकी चर्चा बहुत लोगों से मत कीजिएगा। छोटी चीजें बचाने के चक्कर में बड़ी चीजें न गंवाएं, क्योंकि आप छोटे मसलों में उलझकर महत्वपूर्ण मुद्दों से दूर हो जाएंगे। आप कन्या राशि के व्यक्ति पर भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि वह अच्छे और बुरे वक्त में आपकी मदद करेगा। एक रिश्ता सकारात्मक ढंग से बनेगा। कोई राज खुल जाएगा और कई लोग चौकेंगे, लेकिन आप उसे अपने सफर का हिस्सा मानेंगे। प्रकृति के साथ एकांत में समय बिताना राहत देगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

मिथुन (मई 22- जून 21):

आप कार्यस्थल और घर पर खुद को पीड़ित और बंधा हुआ पाएंगे। हर अनुभव लेते हुए आप जो कर रहे हैं वही करते रहें और चीजों से सीधे तौर पर उलझने से बचें। रिश्तों में हताशा का अनुभव कर सकते हैं, क्योंकि संवाद की कमी रहेगी। हालांकि आपका साथी और निकट के परिजन आपका समर्थन करेंगे और आपको बेहतर ढंग से समझेंगे। संभव है कि आप अपने व्यावसायिक स्वरूप को बदलेंगे, सिस्टम को अपडेट करेंगे और घर को नए सिरे से सजाएंगे। ऊर्जा, गति, फोकस और स्थिति में बदलाव जरूरी है और यह संभव भी है कि आप अपनी ऊर्जा और रुचियों को तरोताजा कर लें। जब आप अपने खानपान में बदलाव करेंगे, योग व अध्यात्म से जुड़ेंगे, तो स्वास्थ्य बेहतर होगा। चीजों को हल्के-फुल्के अंदाज में लें। कुछ पुराने मित्र और परिजन अचानक आ सकते हैं।

शुभ अंक: 10

शुभ रंग: लाल

कर्क (जून 22- जुलाई 22):

कुछ चाहे कुछ अनचाहे बड़े बदलाव हो सकते हैं। अचानक और अप्रत्याशित बदलाव बहुत भ्रम पैदा करने वाले होते हैं और आपको लंबे समय में चीजों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। रिश्तों में मृदु और देखभाल करने का गुण आपको मुश्किल बदलाव और स्थितियों से निकलने में मदद करेगा। वृश्चिक राशि के व्यक्ति पर भरोसा कर सकते हैं। कई तरह की व्यावसायिक संभावनाएं रहेंगी, जो आपके करियर और प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगी। कार्यस्थल पर कोई कुशल व्यक्ति प्रबंधन और वित्त को हाथ में लेकर व्यवस्था और सामंजस्य पैदा करेगा। यह बदलाव करने का समय है और बिजनेस में अनुपयोगी चीजों से मुक्त होने का भी। ऐसे लोगों से बचें जो नकारात्मक माहौल बनाते हैं। ध्यान कीजिए और चेतना के नए आयाम पर पहुंचिए।

शुभ अंक: 13

शुभ रंग: डीप क्रिमसन

सिंह (जुलाई 23- अगस्त 23):

आप वित्त, स्टाफ और शेड्यूल का बहुत ही बढि़या ढंग से प्रबंधन करेंगे। दृढ़ता का गुण इस अस्थिर और बदलते समय में प्रशंसा पाएगा। जब भी चुनौतीपूर्ण स्थितियां आती हैं, तो आप प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाते हैं। जब चीजें मुश्किल होती हैं, तो आप सतर्क, मजबूत और स्थिर रहते हैं। आपमें सामान्य चीजों का विशेष उपयोग करने का गुण है और अपनी जरूरतों के अनुरूप आप ढल भी जाते हैं। यह लग सकता है कि आपमें रिश्तों को लेकर भावनाओं, संवेदनशीलता और एहसास की कमी है, लेकिन आप खुद को इसी तरह अभिव्यक्त करते हैं। आपका सामाजिक जीवन इस सप्ताह थोड़ा नीरस रहेगा। आपको गुस्सा कम आता है, लेकिन जब आता है, तो बहुत तेज आता है। आपको दूसरों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल सकती है, लेकिन चीजों का मन पर बोझ न लें। आप अच्छी फॉर्म में हैं और साहसी गतिविधियों का आनंद लेंगे। प्रकृति में समय बिताना आपको राहत देगा।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: सैंडी ब्राउन

कन्या (अगस्त 24-सितंबर 23):

कार्य में मिलजुलकर किए प्रयास बहुत शानदार साबित होंगे। आप दूसरों के साथ रचनात्मकता से काम करना सीखेंगे। आप एक ही समय में दो काम संभाल सकते हैं। आप पैटर्न और नियम स्थापित करके सामान्य स्तर से ऊपर उठेंगे। आप मौलिक और विशिष्ट हो सकते हैं। अपने मनोभावों और एहसासों पर विश्वास करें और उसी के अनुरूप खुद से या दूसरों से कोई वादा करें। इस सप्ताह आपके जीवन में किसी महिला की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। चेतना के ऊंचे स्तर से जुड़ने के लिए ध्यान करें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: ब्लूज

तुला (सितंबर 24-अक्टूबर 23):

इस सप्ताह आप संतुलन, सामंजस्य और समन्वय की तरफ ध्यान देंगे। भावनात्मक मामलों में अतिभावुकता को लेकर सतर्क रहें। आप अनिच्छा से ही मगर अपने अतीत से पीछा छुड़ाएंगे और भविष्य की नई चीजों की तरफ बढ़ेंगे। जब आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए नई दिशा में बढ़ेंगे तो नियम, प्रतिबंध, परंपराएं और पुरानी मान्यताओं के लोग आपकी राह की बाधा बन सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी राह पर चलते रहना है और उनसे उलझना नहीं है। किसी नए क्षेत्र में जाने के बजाय अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञता हासिल करने से आपको ज्यादा लाभ होगा। बच्चे जीवन में आनंद लाएंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: ब्लूज एंड पिंक

वृश्चिक (अक्टूबर 24-नवंबर 22):

आप अपने आसपास खुशियां बांटेंगे। मित्रों और परिजनों के आतिथ्य सत्कार का आनंद लेंगे। अपने प्रिय के साथ खुशनुमा शाम बिताएंगे। अपने व्यावसायिक उद्यमों में सफलता के लिए आप महत्वाकांक्षी और दृढ़ हैं। यह सही समय है, जबकि आप गंभीर हो सकते हैं और अपनी समृद्धि को दूसरों के साथ बांट भी सकते हैं। प्रकृति के साथ समय बिताना आपको तरोताजा करेगा। आप चुप रहेंगे, ध्यान करेंगे और शांतिपूर्ण जीवन जिएंगे। प्रियजन और परिजन आपका बहुत ख्याल रखेंगे और माता-पिता से आपको खूब आशीर्वाद मिलेगा। आप भूमि, घर या किसी अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं जिससे लाभ ही होगा। किसी पुरानी बिल्डिंग को रिनोवेट करेंगे।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: सॉफ्ट ग्रीन

धनु (नवंबर 23-दिसंबर 23):

खास काम आपको प्रतिष्ठा और अच्छे प्रदर्शन का मौका भी देगा। किसी विशेष उद्देश्य से विदेश यात्रा कर सकते हैं और यह उद्देश्य पूरा भी होगा। इस समय आपके जीवन में कर्क राशि का व्यक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप लोकप्रिय हैं और दोस्तों व परिजनों के बीच आपकी मांग भी रहेगी। इनके साथ आप कोई आयोजन करेंगे। मित्रों और कंपनी के लोगों के साथ आनंद लेंगे। इस तरह के आनंददायी उत्सव आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं इसलिए संतुलन साधें। व्यावसायिक प्रोजेक्ट में अपनी तकनीकों से ही काम करने का समय है। इस सप्ताह फायदे और नुकसान दोनों की स्थिति है, तो इसका ध्यान रहे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पर्पल

मकर (दिसंबर 24-जनवरी 20):

आप अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में सफलता और लाभ की आशा कर सकते हैं, क्योंकि आप मेहनत और सामंजस्य से अपनी योजनाओं को अमल में लाएंगे। आप उदार हैं और चीजों का आनंद अपने मित्रों और प्रियजनों के साथ लेते हैं। संवेदनशील, स्नेहशील रहें और दूसरों की देखभाल करते रहें। किसी भी तरह का समझौता न करें, झूठ न बोलें और अपने तरीकों को लेकर दुविधा न रखें। जरूरत में ईगो छोड़कर दूसरों की सलाह लेना बुरा नहीं है। जब भी दूसरों से अनुमति लेंगे तो अपने मूल्यों और प्राथमिकता से समझौता करना पड़ेगा, इसके प्रति सतर्क रहें। अपनी तरफ से थोड़ा प्रयास करेंगे, तो कोई डील या प्रॉपर्टी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: लोटस पिंक

कुंभ (जनवरी 21-फरवरी 19):

आप नियमों वगैरह से कार्य में खुद को बंधा हुआ पा सकते हैं। इस तरह का बंधन घर में परंपराओं के पालन के कारण महसूस हो सकता है। कार्यस्थल पर अन्य लोगों के प्रभुत्व के खिलाफ आप विद्रोही रुख भी अपना सकते हैं। कुछ ईगो वाले लोगों से भी आपकी मुठभेड़ हो सकती है। आपके साझेदार आपसे ईष्र्या और प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, क्योंकि आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मौजूदा स्थिति से ही संतोष करने के बजाय अपनी क्षमताओं से बढ़कर काम करना और बड़ा दृष्टिकोण रखना जरूरी है। अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। रिश्तों में मुश्किल आ सकती है, क्योंकि आपका साथी भी आजादी और प्रशंसा की चाह रखेगा। अपने रिश्तों को खुशहाल बनाए रखने की कोशिश करें। विवादास्पद, कामकाज से जुड़े और पारिवारिक मुद्दों को सुलझाते हुए साहसिक कदम उठाने होंगे।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: रेड

मीन (फरवरी 20-मार्च 20):

दयालु और उदार बने रहकर आप प्रियजनों के और करीब जाएंगे। एक री-यूनियन में मित्रों और परिजनों के साथ पुरानी बातों को याद कर सकते हैं। बेटा या बेटी अपने लक्ष्यों को हासिल करने की तरफ ही ध्यान लगाते दिखेंगे। व्यावसायिक प्रोजेक्ट अपनी गति से आगे बढ़ेंगे और आपको संघर्ष नहीं करना होगा। आप अतीत को लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं और कुछ स्थितियों में अति-उत्साहित हो सकते हैं। ध्यान करें जिससे भीतर संतुलन हासिल कर सकें क्योंकि इस सप्ताह कुछ नई चीजें भी होंगी। युवाओं और बच्चों के साथ काम कर सकते हैं और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनी ऊर्जा और धन को बचाएं। पुरानी सोच और भावनात्मक बाधाओं से पार पाएं।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.