Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: सिंह राशि वालों को अब सफलता मिलने वाली है, बिजनेस प्लान पूरा करने का मौका मिलेगा

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 23 अगस्त से 29 अगस्त 2020 तक का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 01:00 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 01:00 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: सिंह राशि वालों को अब सफलता मिलने वाली है, बिजनेस प्लान पूरा करने का मौका मिलेगा
Weekly Tarot Horoscope: सिंह राशि वालों को अब सफलता मिलने वाली है, बिजनेस प्लान पूरा करने का मौका मिलेगा

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 23 अगस्त से 29 अगस्त 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों सिंह, कन्या, तुला और वृश्चि​क के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

सिंह

ऊर्जा और सहयोग व्यावसायिक उद्यम पूर्ण करने का मौका देंगे। प्रतिस्पर्धात्मक स्थितियों में विरोध और संघर्ष के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं। उत्तम स्वास्थ्य प्रसन्नता लाएगा। शंका और भय के दौर के बाद विजय हासिल होगी। अचानक होने वाला बदलाव जीवन में स्थायित्व लाएगा। धनु राशि का व्यक्ति अच्छे और बुरे वक्त में साथ खड़ा रहेगा और अच्छी सलाह देगा। सही समय पर महत्वपूर्ण लोगों से समर्थन मिलेगा। कोई सुखद आश्चर्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: रेड

कन्या

भौतिक लाभ के मामलों में सौभाग्य साथ रहेगा। निजी संपत्ति और कामकाज से होने वाली आय में वृद्धि होगी। त्रिकोणीय बिजनेस साझेदारी आकर्षक रहेगी। घर और जमीन में निवेश करने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे और विस्तार व संभावनाओं के इंतजार में रहेंगे। सामाजिक जीवन में व्यस्तता कुछ लोगों की आपके प्रति ईष्र्या का कारण बनेगा। कोई मित्र आपकी राह रोकने वाला हो सकता है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लोटस पिंक

तुला

भावनाएं आपकी व्यावसायिक दिशा और निजी निर्णयों को प्रभावित करेगी। रिश्तों में प्रसन्नता रहेगी। प्राकृतिक परिवेश में समय बिता सकते हैं। आपके पास हुनर है और कौशल के जरिए कार्यक्षेत्र में प्रशंसा अर्जित करेंगे। लंबे समय से चली आ रहीं योजनाओं पर काम करें जो एक वर्ष में फलीभूत हो सकें। कार्यक्षेत्र में मिलने वाली सफलता से आश्चर्यचकित रह जाएंगे। प्रकृति के बीच वक्त बिताएं। योग व मेडिटेशन से जीवन में शांति का अनुभव करेंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक

परिवार और बिजनेस में दो महत्वपूर्ण लोग धन और प्रतिष्ठा से सहयोग करेंगे। आप खुद को कई घटनाओं के केंद्र में पाएंगे। व्यावसायिक रूप से जमीन पर खड़े हो सकेंगे और वही करेंगे जो सही है। पारिवारिक स्थितियों और बिजनेस साझेदारियों में आप ईमानदार हैं। किसी विवाद के दौरान व्यावसायिक मूल्यों, सच और न्याय के पक्ष में खड़े होंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आकर्षक संभावनाएं देगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: सैफ्रन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.