Weekly Tarot Horoscope: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल
Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2020 का राशिफल।
Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2020 तक का राशिफल। इसमें सभी 12 राशियों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।
धनु
आप सहज हैं, इसलिए संभावनाओं का संसार आपके समक्ष खुलेगा। संभावनाओं के सामने आने से पहले भी आप उन्हें पहचान लेंगे। दूसरों के प्रति स्नेहशील, आत्म संतुष्ट व सभी के साथ मिलकर काम करने वाले हैं। जीवन में आने वाले हर परिदृश्य को लेकर खुशी मनाने का समय है। व्यावसायिक और निजी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए थोड़ी ताकत लगानी होगी। प्रोजेक्ट व वादे निभाने के लिए अपनी क्षमताओं से आगे बढ़कर काम करना होगा। रिश्तों में प्रेम रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन
मकर
अतीत कितना भी मनोहर हो लेकिन यह समय उसे भुलाकर वर्तमान और भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का है। नई शुरुआत करके खुद को व दुनिया को चौंकाएंगे। याद रहे कि प्रेम और काम में बहुत ज्यादा अपेक्षा रखना हताशा का कारण बनता है। आपकी सहज दिनचर्या और बिजनेस शेड्यूल अप्रत्याशित ढंग से बिगड़ सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक
कुंभ
रिश्तों में भाग्य की अहम भूमिका रहेगी। प्रतिबंधों और सीमाओं से परे जाकर नए उद्यमों और रिश्तों में शामिल होंगे। मौजूदा विवाद और दोहराव वाले पैटर्न को खत्म करने में सफल रहेंगे। भाग्य आपके साथ है। जिंदगी लगातार बदलकर बेहतर हो रही है। जिंदगी के बड़े चक्र में सभी विरोधी तत्व अपनी भूमिका निभाते हैं। याद रखें हर तूफान एक समय के बाद बीत जाता है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
मीन
आंतरिक शांति का भी ध्यान रखें ताकि भीतर सामंजस्य और बाहर संतुलन बना रहे। रिश्तों में माधुर्य और कोमलता रहेगी। व्यावसायिक मामलों में सूझबूझ से काम लेंगे। कोई खुशनुमा सरप्राइज मिलेगा। मित्रों और प्रियजनों के प्रति उदार रहेंगे। जीवन के किसी भी क्षेत्र में ज्यादा रुझान, दया और बर्बादी से बचें। सरल और स्वाभाविक होकर ही आप ज्यादा प्राप्त करेंगे। बदलावों के लिए तैयार रहेंगे और योजना भी आपके पास होगी।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सैफ्रन