Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: इन 4 राशि वालों की कैसी रहेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक भविष्यफल

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 12:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 08:27 AM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: इन 4 राशि वालों की कैसी रहेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक भविष्यफल
Weekly Tarot Horoscope: इन 4 राशि वालों की कैसी रहेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक भविष्यफल

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2020 तक का राशिफल। इसमें सभी 12 रा​शियों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

सिंह

खतरों से खेलते हुए जीवन जिएंगे और निजी और व्यावसायिक जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटने की अपेक्षा कर सकते हैं। जब आपकी सुरक्षा की भावना को चुनौती मिलेगी, तब आपके पास जो कुछ भी होगा उस पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेंगे। इस तरह के झटके जरूरी होते हैं। मूल्य, प्राथमिकताएं और नजरिया बदलेगा। आप नए अनुभवों के लिए तैयार हैं। दुविधा के बाद स्पष्टता आएगी और खुद में ताजा ऊर्जा पाएंगे।

शुभ अंक: 16

शुभ रंग: फायरी रेड

कन्या

बुद्धिमत्ता और सधे हुए तरीके से टकराव और जटिलताओं को हल करेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल और दक्षता की प्रशंसा होगी। ताजगीपूर्ण उत्साहित नजरिए से नीरस और साधारण विषय में भी सफलता प्राप्त करेंगे। नकारात्मक और विध्वंसात्मक तत्वों से निपटते हुए आप दृढ़ हैं, परिवार और बिजनेस में भी यही रुख कायम रखें। लोग आपसे सलाह और सहारा मांगेंगे। अपनी ऊर्जा बेवजह जाया न करें। व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले दिल और दिमाग की सुनें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीकॉक ग्रीन

तुला

व्यावसायिक संभावनाएं आपके भीतरी कौशल को सामने लाएंगी। आश्चर्य से सामना और महत्वपूर्ण लोगों से मिलना अच्छा प्रभाव छोड़ेगा। रिश्तों में नई दृष्टि और नया नजरिया दृष्टिकोण बदलेगा और सामंजस्य लाएगा। पुरानी चीजों का खात्मा और नई शुरुआत संभव है। नई संभावनाएं और विकल्प मिलेंगे। बड़े बदलाव करेंगे और योजनाओं को अमली जामा पहनाएंगे। आप दूसरों के प्रति स्नेहपूर्ण हैं। नई छवि बनाने के लिए अपना अंदाज बदलेंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: व्हाइट

वृश्चिक

टकराव और संघर्ष के दौर के बाद सकारात्मक बदलाव और योजनाओं पर अमल होगा। बिजनेस प्रोजेक्ट में रचनात्मक और पूरी तरह जुड़ाव रखकर सफलता पाएंगे और प्रतिस्पर्धी स्थितियों में भी निरंतरता से विजय होंगे। खुद के भीतर झांकना और दृष्टि पाना आपको दूसरों को समझने का मौका देगा। घर या व्यावसायिक बदलाव फायदेमंद साबित होगा। शांत, जागरूक और अपरिवर्तनीय भाव नई जागरूकता हासिल करने का मौका देगा। आप किसी भी दुविधा में नहीं रहेंगे बल्कि जीवन जैसा है उसे उसी रूप में स्वीकार करेंगे।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: रॉयल ब्लू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.