August Weekly Tarot Horoscope: मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह कुछ होना है खास, जानें यहां
August Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 02 अगस्त से 08 अगस्त 2020 तक का राशिफल।
August Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 02 अगस्त से 08 अगस्त 2020 तक का राशिफल। इसमें सभी 12 राशियों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।
मेष
प्रकृति के वैभव और उसकी भव्यता को अनुभव करने का मौका मिलेगा। परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। सच्चाइयों, मूल्यों और प्राथमिकताओं को लेकर किसी भी तरह का समझौता करने से बचें। परिवार के सदस्य आपको गर्व करने का मौका देंगे। परिजनों और मित्रों के प्रति उदार रहेंगे। रिश्तों में प्रेम, विश्वास और सहयोग रहेगा। कार्यस्थल पर दो लोगों के साथ काम करके आगे प्रगति हासिल करेंगे। विस्तार के लिए दृढ़ आधार तैयार करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सैफ्रन
वृष
जिंदगी में भागीदारी करने और संसार की विविधता व सुंदरता का आनंद उठाने का सही समय है। अब आपके पास मौका रहेगा कि आप दूसरों के साथ भागीदारी कर सकें या उन्हें सहयोग देकर कुछ सुंदर रच सकें। कुछ ऐसा जो आप दोनों अकेले नहीं रच सकते थे। अतीत के मुद्दों को सुलझाते हुए अधिक सधे कदम और चतुराई से काम लेना होगा। नया और साहसी रवैया आपको सीमाओं और प्रतिबंधों से आगे निकलकर मुक्त वातावरण में जाने का मौका देगा।
शुभ अंक -4
शुभ रंग-ग्रीन
मिथुन
कोई खास जिम्मेदारी प्रतिष्ठा पाने का मौका देगी। महत्वपूर्ण लोगों से प्रशंसा मिलेगी। विदेश से कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। कर्क राशि का कोई व्यक्ति आपके सामने खास भावनाओं का इजहार करेगा। आप आतिथ्य लाभ उठाएंगे और जीवन की अच्छी चीजों को प्रियजनों के साथ साझा करेंगे। खर्च को लेकर संशय में रह सकते हैं लेकिन लग्जरी में निवेश आराम और जीवनशैली का स्तर उठाएगा। आध्यात्मिक के जरिए भौतिक और भावनात्मक विपुलता को दर्शाएंगे। लोगों और स्थितियों को लेकर मनोभावों पर भरोसा कर सकते हैं।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पॉमग्रेनेट रेड
कर्क
नया नजरिया भौतिक और जमीनी रूप से मजबूत होने का मौका देगा। नई संभावनाएं सामने आएंगी। परिजन, माता-पिता और बच्चों का ध्यान रखें। निजी और व्यावसायिक स्थितियों में बदलाव के बावजूद आपकी महत्वपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। किसी प्रियजन पर जमकर खर्च कर सकते हैं। भूमि, भवन और संपत्ति के साथ एंटीक चीजों में निवेश लाभदायक होगा। परिजनों और मित्रों को आपके समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक-10
शुभ रंग-सैफ्रन