Move to Jagran APP

Weekly horoscope September 21 to September 27: कन्या राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत

Weekly horoscope September 21 to September 27 इस आर्टिकल में हम आपको सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 12:19 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 12:19 PM (IST)
Weekly horoscope September 21 to September 27: कन्या राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत
Weekly horoscope September 21 to September 27: कन्या राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत

Weekly horoscope September 21 to September 27: पिछले आर्टिकल में हमने आपको मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय ओझा से जानते हैं इस सप्ताह का सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का राशिफल।

loksabha election banner

सिंह:

व्यवसाय और नौकरी: सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल है। यह सप्ताह, व्यापार में नई साझेदारी बनने का योग है जो भविष्य में काफी बढ़िया फल देगी। 21,22, 23, 26 और 27 काफी शुभ हैं। नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है। कोई नया आर्थिक निर्णय करने से पहले अपने पुराने उधार चुकाने की कोशिश करें। 24 एवं 25 को जरा सावधान रहें।

उपाय: सूर्यनारायण को प्रतिदिन जल चढ़ाएं।

कन्या:

व्यवसाय और नौकरी: सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, 21, 24 और 25 नौकरीपेशा के लिए अनुकूल हैं पर उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 22 एवं 23 कुछ खास नहीं हैं और 26 तथा 27 व्यापारियों के लिए सही नहीं हैं। ध्यान रहे कि अपनी भावनाओं को काबू में रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

उपाय: छोटे बच्चों को प्रतिदिन चॉकलेट या टाफी दें।

तुला:

व्यवसाय और नौकरी: यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए उत्तम है। नौकरी करने वालो को उनके अथक परिश्रम का फल मिलने का समय आ गया है। 21, 24 तथा 25 सामान्य दिवस रहेंगे पर 22, 23, 26 और 27 काफी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। व्यापारियों की आय भी बढ़ेगी और नया काम भी मिलेगा। परन्तु अपने आर्थिक मामलों में किसी और को दखलअंदाजी ना करने दें।

उपाय: शुक्रवार किसी छोटी बच्ची को कपड़ा दान करें।

वृश्चिक:

व्यवसाय और नौकरी: सप्ताह का आरंभ चाहे उत्तम ना हो पर अंत तक समय अनुकूल हो जाएगा। दिनांक 21 शुभ नहीं है पर उसके बाद 22, 23, 26 एवं 27 कुछ बेहतर संयोग लेकर आएंगी। आर्थिक सुधार के साथ-साथ अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा पर अनुशासन का पालन करें और समय पर हर काम पूरा करने की कोशिश करें। 24 तथा 25 आपके लिए शुभ हैं तथा यात्रा के लिए भी उपयुक्त हैं।

उपाय: मंगलवार को मीठे का दान करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.