Weekly horoscope September 14 to September 20: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस हफ्ते हैं सफलता के प्रबल योग
Weekly horoscope September 14 to September 20 इस आर्टिकल में हम आपको सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं।
Weekly horoscope September 14 to September 20: पिछले आर्टिकल में हमने आपको मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि का इस हफ्ते का राशिफल बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहा हैं। आइए ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय ओझा से जानते हैं इस सप्ताह का सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का राशिफल।
सिंह:
व्यवसाय और नौकरी: दिनांक 14 एवं 15 को विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। परिश्रम में कोताही ना बरतें अन्यथा प्रतिकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। 16 और 17 को हालात सामान्य होने की उम्मीद है। 18, 19 तथा 20 व्यापार के लिए उत्तम फलदायक हैं।
उपाय: छोटे बच्चों को चॉकलेट या मिठाई खिलाएं, लाभ मिलेगा।
कन्या:
व्यवसाय और नौकरी: कन्या राशि के व्यापारियों के लिए इस सप्ताह की दिनांक 14, 15 और 20 उत्तम हैं। तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए 16 और 17 सही नहीं हैं क्योंकि दफ्तर में किसी स्त्री से परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है। 18 और 19 कुछ खास नहीं हैं।
उपाय: सूर्य नारायण को प्रतिदिन जल चढ़ाने से लाभ होगा।
तुला:
व्यवसाय और नौकरी: तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक कहा जा सकता है। दिनांक 14, 15, 16 और 17 को व्यापार में लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। परिश्रम करें और धैर्य रखें। नौकरी करने वालों के लिए भी उन्नति का योग है। दिनांक 18 तथा 19 को नुकसान हो सकता है,। 20 सितंबर सभी के लिए सामान्य रहेगा।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाना और मीठे का दान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक:
व्यवसाय और नौकरी: वृश्चिक राशि वाले मेहनत करते रहें। दिनांक 16, 17, 18 और 19 को सफलता का प्रबल योग बन रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम अंक आ सकते हैं और व्यापारियों को भी लाभ होगा। परंतु 14, 15 तथा 20 को आर्थिक नुकसान हो सकता है, सावधान रहें।
उपाय: ओउम नमो भगवते वासुदेवाय, इस मन्त्र का प्रतिदिन 108 बार जप करें, लाभ मिलेगा।