Move to Jagran APP

Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 26 September to 2 October 2022 शारदीय नवरात्र के साथ इस दिन की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह मां दुर्गा की कृपा से हर राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 08:49 AM (IST)
Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 26 September to 2 October 2022: जानिए साप्ताहिक राशिफल

नई दिल्ली, Weekly Horoscope 26 September to 2 October 2022: नवरात्र के साथ सितंबर माह के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह में 4 दिन सितंबर माह के और दो दिन अक्टूबर माह के पड़ेंगे। इस सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। मां दुर्गा की कृपा से हर काम सुचारु रूप से चलने लगेंगे। जानिए पंडित जगन्नाथ गुरुजी से कैसा बीतेगा राशि के अनुसार आने वाला सप्ताह।

loksabha election banner

मेष राशि

लव बर्ड्स के लिए यह सप्ताह काफी अहम होने वाला है। आपका पार्टनर लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकता है। शादी को लेकर भी घर पर चर्चा की संभावना है। इस राशि के जातक अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

वृषभ राशि

इन जातकों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनकी तलाश खत्म होगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को पैसा कमाने का नया जरिया मिल सकता है। आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए अच्छा आहार लेने की जरूरत है। आप व्यवसाय के चलते किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन यात्रा से अपेक्षित लाभ मिलने की संभावना काफी कम है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आर्थिक मोर्चे पर अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम होंगे। स्वस्थ आहार खाएं, इससे आप सेहतमंद रहेंगे। अगर आप गाड़ी या कोई बड़ी चीज लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय काफी अनुकूल है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य आपके साथ होगा। आपको आपके परिश्रम का फल मिलेगा। सिंह राशि के जो जातक कई सालों से घर लेने का सपना देख रहे हैं, उन्हें लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। पहले से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी प्रॉपर्टी का सौदा न करें, सितारे आपके अनुकूल नहीं है। मार्केट में किसी दूसरी जगह निवेश कर सकते हैं, बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। गुस्सा हमेशा की तरह आपके रिश्ते खराब कर सकता है, उस पर काबू रखें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक रहेगा। युवा साथी अपनी मनपसंद जगह पर यात्रा कर सकते हैं। अपने व्यवसाय में इस सप्ताह कोई भी निर्णय सावधानी से लें, नुकसान की आशंका हैं।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। किसी भी नई जगह अभी निवेश करना नुकसानदायक होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें, ये आपको मुश्किल में डाल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह सप्ताह काफी शुभ है। प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वालों को भी काफी लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है। आप अपने साथियों के साथ व्यवसाय में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। परिवार के साथ कहीं लम्बी यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा के दौरान बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि

किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू इलाज कारगर साबित होगा। कुंभ राशि के जातक अपने गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा यह परिवार में कलह का कारण बन सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Pandit Jagannath Guruji (@panditjagannathguruji)

मीन राशि

लव बर्ड्स के लिए यह सप्ताह काफी शुभ है। आज आपको अपने प्रेमी के साथ शादी का कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह किसी बड़े निवेश का योग बन रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.