Move to Jagran APP

Weekly Horoscope 15 To 21 August 2022: इन 4 राशियों का भाग्य होगा साथ, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (15 To 21 August 2022) अगस्त माह का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिए विशेष होगा। वहीं कई राशियों को बिजनेस नौकरी में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह सूर्य संक्रांति भी है। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 01:38 PM (IST)
Weekly Horoscope 15 To 21 August 2022: इन 4 राशियों का भाग्य होगा साथ, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope (15 To 21 August 2022): अगस्त के तीसरे सप्ताह का राशिफल

नई दिल्ली,  Weekly Horoscope (15 To 21 August 2022): अगस्त माह के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह के तीसरे दिन ही सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के सिंह राशि में आने से बुधादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही शनि मकर राशि वक्री रहेंगे। ग्रहों की स्थितियों के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। वहीं, कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए पंडित जगन्नाथ गुरुजी से कैसा रहेगा यह सप्ताह।

loksabha election banner

मेष राशि

अगर आप अविवाहित हैं, तो इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। लेकिन सप्ताह के अन्य दिनों में आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अकेलापन दूर करने के लिए आप कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। पेंटिंग या डूडलिंग कर सकते हैं। अगर आपको कोई पसंद है, तो उसे दिल की बात कह सकते हैं।

वृष राशि

इस सप्ताह आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। वहीं जो लोग किसी रिश्ते में हैं, वे शादी की योजना बना सकते हैं। यह सप्ताह प्यार और कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इसके लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। साथ ही अपने घरवालों के साथ भी अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। आने वाले दिनों में आप कुछ उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क राशि

इस सप्ताह आप अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। प्रेम संबंध अच्छा रहने वाला है। लेकिन परिवार वालों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। ऐसे में अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। घर के बड़ों का आदर करें।

सिंह राशि

प्यार के मामले में यह सप्ताह आपने के लिए अच्छा साबित होने वाला है। साथ ही कार्यस्थल पर भी कुछ बड़ा टास्क करने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपने करियर प्लान को सीक्रेट ही रखें। साथ ही मन की संतुष्टि के लिए घर के बड़ों और बच्चों के साथ समय बिताएं।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए। अविवाहित लोगों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपके लिए यह सप्ताह वित्तीय निवेश के मामले में भी अच्छा साबित हो सकता है। इस सप्ताह किए गए निवेश से आपको भविष्य में मदद मिलेगी।

तुला राशि

आपको कुछ सरप्राइज मिल सकता है। छुट्टियों को अपने माता-पिता, भाई-बहनों और बच्चों के साथ बिताएं। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं। इस सप्ताह आपको आस-पास के कपटी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आर्थिक निवेश करने से बचें। आपको आगे चलकर हानि उठानी पड़ सकती है। आपकी परिवार के सदस्यों से बहस हो सकती है। ऐसे में खुद को शांत रखें और बच्चों को समझाने की कोशिश करें।

धनु राशि

इस सप्ताह आप किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं। उस व्यक्ति के लिए आपके दिल के दरवाजे खुल सकते हैं। यह व्यक्ति भविष्य में आपका जीवनसाथी बन सकता है। कार्यस्थल पर काम पर ध्यान लगाएं।

मकर राशि

अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताएं। आप किसी वेकेशन पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको बचत करनी शुरू कर देनी चाहिए। ये बचत भविष्य में आपके बहुत काम आएगी। कार्यस्थल पर अच्छा काम करें, मनचाहा रिजल्ट मिलेगा।

मीन राशि

किसी रिश्तेदार या मित्र से मिल सकते हैं। उनके साथ अच्छा स्वभाव रखें। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके लिए एक्सरसाइज और योग पर ध्यान दें।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.