विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना डॉक्टरी पढ़े बन गए डॉक्टर, क्लीनिक खोलकर कर रहे थे इलाज, हो गया मुकदमा

By Bhupendra SinghEdited By: Mohammed Ammar
Published: Thu, 12 Jan 2023 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2023 07:44 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन लोगों के खिलाफ 420 में मुकदमा कराया गया है। तीनों के पास ना कोई डिग्री ...और पढ़ें

बिना डॉक्टरी पढ़े बने डॉक्टर, क्लीनिक खोलकर कर रहे थे इलाज, हो गया मुकदमा
बिना डॉक्टरी पढ़े बने डॉक्टर, क्लीनिक खोलकर कर रहे थे इलाज, हो गया मुकदमा

जागरण संवाददाता, इटावा : fake doctor : स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन झोलाछाप पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। बिना किसी डिग्री के क्लीनिक खोलकर इनके द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत द्वारा 21 सितंबर 2022 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगला निवोली गांव कचौरा रोड पर स्थित एक क्लीनिक को चेक किया गया था और उस दौरान वहां उपस्थित बालकृष्ण राजपूत को चिकित्सीय कार्य करते हुए पाया गया था।

इस मौके पर जब वैध डिग्री व क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन मांगा गया तो नहीं दिखा जिसके बाद उसे प्रपत्र लेकर कार्यालय में दिखाने को कहा गया था। इसके बाद एक अक्टूबर को पालीटेक्निक के पास सर्विस रोड पर संचालित एक क्लीनिक पर पहुंचे थे जहां और वहां भी चिकित्सीय कार्य कर रहा रनवीर सिंह भी प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहा। उनके द्वारा तीसरी जगह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला पीर गांव के पास सर्विस रोड पर एक क्लीनिक संचालित पाया गया था जिसमें इलाज कर रहे नीलेश कुमार भी रजिस्ट्रेशन व डिग्री नहीं दिखा सका था।

तीनों झोलाछाप को सीएमओ कार्यालय में प्रपत्र व डिग्री दिखाने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार बार नोटिस भी भिजवाया गया लेकिन फिर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया था और दो महीने से अधिक होने पर किसी के द्वारा कोई प्रपत्र नहीं दिखाए गए थे।

नोडल अधिकारी डा. यतेंद्र राजपूत ने बताया कि तीन झोलाछाप रनवीर सिंह निवासी पालीटेक्निक के पास, नीलेश कुमार निवासी नगला पीर व बालकृष्ण राजपूत निवासी नगला निवोली के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 420 व इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि झोलाछाप के खिलाफ विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई चलती रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।