Vishwakarma Puja 2025: विश्वकर्मा पूजा पर करें इस चमत्कारी कथा का पाठ, कारोबार में मिलेगी तरक्की
विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja 2025) भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है जो देवताओं के वास्तुकार माने जाते हैं। इस दिन कारीगर और व्यवसायी अपने औजारों की पूजा करते हैं। मान्यता है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन विश्वकर्मा कथा का पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल विश्वकर्मा पूजा भक्त पूर्ण भक्ति के साथ मनाते हैं। यह दिन भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जिन्हें देवताओं का वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है। इस दिन कारीगर, शिल्पकार और व्यवसायी अपने औजारों और मशीनों की पूजा करते हैं, ताकि उनके कारोबार में तरक्की हो और उन्हें सफलता मिले।
विश्वकर्मा पूजा के दिन (Vishwakarma Puja 2025) एक विशेष कथा का पाठ करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, तो आइए यहां पढ़ते हैं।
विश्वकर्मा पूजा कथा (Vishwakarma Puja Katha)
सृष्टि की शुरुआत में, जब कुछ भी नहीं था, तब भगवान विष्णु प्रकट हुए। उनकी नाभि से एक विशाल कमल निकला, और उस कमल से ब्रह्मा जी का जन्म हुआ। ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता माना जाता है। ब्रह्मा जी के कई पुत्र थे, जिनमें से एक का नाम वास्तुदेव था। वास्तुदेव को वास्तुकला और शिल्पकला का ज्ञान था। वास्तुदेव का विवाह धर्म की 'वस्तु' नामक स्त्री से हुआ था। इन दोनों के सातवें पुत्र के रूप में ऋषि विश्वकर्मा का जन्म हुआ। अपने पिता वास्तुदेव से उन्हें वास्तुकला का ज्ञान मिला और वह इस विद्या के महान आचार्य बन गए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का सबसे बड़ा शिल्पकार और वास्तुकार कहा जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला से कई दिव्य और महान चीजों का निर्माण किया। कहते हैं कि विश्वकर्मा जी ने ही
भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र, पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ नगरी, द्वारका नगरी और सोने की लंका का निर्माण किया था।
इसी कारण उन्हें शिल्पकारों का देवता माना जाता है। कहते हैं विश्वकर्मा जी की उपासना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2025: कैसे करें विश्वकर्मा पूजा? एक क्लिक में जानें नियम, मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2025: इस आरती के बिना अधूरी है विश्वकर्मा जी की पूजा, जरूर करें पाठ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।