Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को इन चीजों का लगाएं भोग, सभी संकट होंगे दूर

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:38 AM (IST)

    हर महीने में चतुर्थी का त्योहार 2 बार आता है। विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। इस बार पौष माह में विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा-व्रत करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।

    Hero Image
    Vinayaka Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को इन चीजों का लगाएं भोग, सभी संकट होंगे दूर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vinayak Chaturthi 2024: सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का अधिक महत्व है। हर महीने में चतुर्थी का त्योहार 2 बार आता है। विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। इस बार पौष माह में विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा-व्रत करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। धार्मिक मत है भगवान गणेश को पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजों का भोग लगाने से गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और पूजा का शुभ मिलता है। आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के भोग में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान गणेश के भोग

    1. भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय है। विनायक चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के भोग में मोदक को जरूर शामिल करें। ऐसा करने से बप्पा जल्द प्रसन्न होतें हैं।

    यह भी पढ़ें: Pausha Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी पर 'ब्रह्म' योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा अक्षय फल

    2. इसके अलावा गणपति बप्पा के भोग के लिए मोतीचूर के लड्‌डू भी बना सकते हैं। कहा जाता है कि इसका भोग लगाने से प्रेम संबंधों में खुशियों का आगमन होता है।

    3. गुड का प्रयोग मीठे के तौर पर पूजा-पाठ के कार्यों में किया जाता है। विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को गुड़ का भी भोग लगा सकते हैं।

    4. गणपति बप्पा के भोग में केले को शामिल करना उत्तम माना गया है। इसलिए विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के भोग में केले अवश्य शामिल करें।

    5. अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो ऐसे में भगवान गणेश को मालपुए का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह के योग बनते हैं।

    6. इसके अलावा विनायक चतुर्थी के दिन भगवान को रबड़ी का भोग लगा सकते हैं। इसका भोग लगाने से साधक के संकट दूर होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Magh Month Festival List 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है माघ का महीना, नोट करें व्रत-त्योहारों की सूची


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'