Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Month Festival List 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है माघ का महीना, नोट करें व्रत-त्योहारों की सूची

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 05:41 PM (IST)

    Magh Month Festival List 2024 सनातन शास्त्रों में निहित है कि भीष्म पितामह ने माघ माह में ही अपने शरीर का त्याग किया था। इस दिन भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। इसके अलावा षटतिला एकादशी गुप्त नवरात्रि और मासी मागम आदि व्रत त्योहार माघ महीने में मनाए जाते हैं। इस वर्ष 24 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इसके अगले दिन से माघ महीने की शुरुआत हो रही है।

    Hero Image
    Magh Month Festival List 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है माघ का महीना, नोट करें व्रत-त्योहारों की सूची

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Month Festival List 2024: सनातन धर्म में माघ माह का विशेष महत्व है। इस माह में गंगा स्नान का विधान है। इस महीने में वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भीष्म पितामह ने माघ माह में ही अपने शरीर का त्याग किया था। इस दिन भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। इसके अलावा, षटतिला एकादशी, गुप्त नवरात्रि और मासी मागम आदि व्रत-त्योहार माघ महीने में मनाए जाते हैं। इस वर्ष 24 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इसके अगले दिन से माघ महीने की शुरुआत हो रही है। आइए, माघ महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Mangalwar ke Upay: मंगलवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    • 29 जनवरी को लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी है।
    • 02 फरवरी को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
    • 06 फरवरी को षटतिला एकादशी है।
    • 07 फरवरी को प्रदोष व्रत है।
    • 08 फरवरी को मेरु त्रयोदशी है।
    • 08 फरवरी को मासिक शिवरात्रि है।
    • 09 फरवरी को मौनी अमावस और दर्श अमावस्या है। इसे माघ अमावस्या भी कहते हैं।
    • 10 फरवरी को माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।
    • 13 फरवरी को विनायक चतुर्थी है। साथ ही कुम्भ संक्रान्ति है। इस दिन सूर्य देव मकर से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।
    • 14 फरवरी को वसन्त पञ्चमी है। साथ ही स्कन्द षष्ठी है।
    • 16 फरवरी को रथ सप्तमी है। इस दिन भीष्म अष्टमी भी है।
    • 16 फरवरी को नर्मदा जयंती भी है। इसी दिन मासिक कार्तिगाई भी मनाई जाएगी।
    • 17 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी है।
    • 18 फरवरी को रोहिणी व्रत है।
    • 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती है।
    • 20 फरवरी को जया एकादशी है। इसी दिन भीष्म द्वादशी भी है। 
    • 21 फरवरी को प्रदोष व्रत है।
    • 24 फरवरी को गुरु रविदास जयन्ती है।
    • 24 फरवरी को मासी मागम, ललिता जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत, माघ पूर्णिमा है।
    • 25 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है।
    • 28 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी है।

    यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।