Venus Transit Dec 2021: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लेकर आ रहा है, इन राशियों के लिए है शुभ
Venus Transit Dec 2021 ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह में 8 दिसंबर को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र ग्रह इस दिन मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का ये गोचर है शुभ....
Venus Transit Dec 2021: भारतीय ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस, रचनात्मक्ता,सुख-संपन्नता, वैभव, खुशी आदि गुणों का निर्धारक माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह में 8 दिसंबर को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अपनी खगोलीय गति के अनुसार शुक्र ग्रह इस दिन मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मकर राशि में शुक्र ग्रह 30 दिसंबर तक रहेंगे। शुक्र ग्रह के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का ये गोचर सकारात्मक समाचार ले कर आ रहा है...
1-मेष राश-
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र राशि का गोचर शुभ समाचार ले कर आ रहा है। इस राशि के जातकों को इस काल में व्यापार और निवेश के कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये समय उत्तम रहेगा।
2- वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत शुभ है। नौकरी और व्यापर में आय के नये स्त्रोत बनगें। बाहर यात्रा का भी संयोग, यात्रा में धन लाभ होने की संभावना है। घर परिवार के सदस्यों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धी होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
3- मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में शुक्र ग्रह का गोचर सकारात्मक परिवर्तन ले कर आ रहा है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। आपकी रचनात्मकता और कार्य पद्धति पदोन्नति के अवसर का निर्माण करेगा। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धी होगी।
4- कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर आर्थिक और समाजिक दृष्टि से लाभ प्रद है। धन निवेश में लाभ की संभावना है, जमीन खरीदना लाभदायक है। प्रेम और विवाह संबंधों में मधुराता आएगी। विवाह के प्रस्तावों में स्वीकृति मिलगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'