Move to Jagran APP

Shukra Gochar 2021: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आज, इन 6 राशियों को होगा इससे लाभ

Shukra Gochar 2021 आज यानी 28 जनवरी को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र ग्रह सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। आज पौष पूर्णिमा भी है। इस दिन शुभ योग भी बन रहा है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 09:00 AM (IST)
Shukra Gochar 2021: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आज, इन 6 राशियों को होगा इससे लाभ
Venus Transit 2021: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों को होगा इससे लाभ

Shukra Gochar 2021: आज यानी 28 जनवरी को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र ग्रह सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। आज पौष पूर्णिमा भी है। इस दिन शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों को लाभ होने की पूरी संभावना बन रही है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र राशि के परिवर्तन से किन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा।

loksabha election banner

शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ:

वृषभ- राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई शुभ परिणाम हो सकते हैं। जो लोग किसी रोग से ग्रस्त हैं उन्हें अपने पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। जातक को उसके कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए भी यह परिवर्तन शुभ साबित होगा। समस्याओं से मुक्ति मिलने के साथ-साथ लाभ और उन्नति के कई अवसर भी प्राप्त होने की उम्मीद है।

कन्या- इस राशि के जातकों को भी काफी लाभ होगा इस परिवर्तन से। इन राशि के जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी भी होगी। साथ ही प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। जीवन में आर्थिक लाभ भी प्राप्त होने की संभावना है।

तुला- इस राशि के जातकों को इस ग्रह के परिवर्तन से काफी लाभ होगा। इन जातकों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही इन्हें परिवार और दोस्तों का साथ भी हासिल होगा। नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं।

मकर- इन जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

मीन- राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.