यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: घर से खत्म न होने दें ये चीजें, वरना जिंदगी भर रहेंगे परेशान
Vastu Tips वास्तु शास्त्र में जिंदगी से जुड़ी हर चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। ऐसा कहा जाता ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में घर को मंदिर कहा गया है और वहां मौजूद हर चीजों को महत्व दिया गया है।
- रसोई घर से कभी आटा पूरी तरह से खत्म नहीं होना चाहिए।
- रसोई घर से पीने का पानी कभी खत्म नहीं होना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में घर को मंदिर कहा गया है और वहां मौजूद हर चीजों को महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर की कुछ ऐसी महत्वपूर्ण चीजें हैं, जिन्हें मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में उन चीजों को पूर्ण रूप से खत्म नहीं होने देना चाहिए। वरना इसका गहरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं ?

यह भी पढ़ें : Kharmas 2023: 16 दिसंबर से है खरमास, जानिए इस महीने क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?
रसोई घर से ये चीजें खत्म न होने दें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर से कभी आटा, चावल, हल्दी और नमक पूरी तरह से खत्म नहीं होना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। कहा जाता है, इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा घर से समाप्त होने लगती है।
जलपात्र सदैव जल से भरा रखें
मंदिर के जलपात्र और रसोई घर से पीने का पानी कभी खत्म नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है, यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
इसलिए हमेशा पानी का पात्र भरा हुआ रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे धन संबंधी मुश्किलें समाप्त होती हैं और घर पर बरकत बनी रहती है।
तिजोरी को पूरी तरह खाली न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी किसी व्यक्ति को अपनी तिजोरी, पर्स या फिर ऐसा स्थान जहां पैसे जमा करते हैं, उस जगह को पूरी तरह से खाली नहीं करना चाहिए।
ये एक अशुभ संकेत है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और धीरे- धीरे घर की बरकत समाप्त होने लगती है। इसलिए अपने पर्स और धन के स्थान पर थोड़ी पूंजी अवश्य छोड़ देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Thailand City Ayutthaya: क्या थाईलैंड में भी है अयोध्या? जानें इसका अद्भुत रहस्य
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।
