विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishakh Amavasya 2025 Daan: वैशाख अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा सोया भाग्य

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 20 Apr 2025 09:00 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख अमावस्या के दिन कई मंगलकारी योग (Vaishakh Amavasya 2025 Yoga) बन रहे हैं। इन योग ...और पढ़ें

Vaishakh Amavasya 2025 Daan: वैशाख अमावस्या पर क्या दान करें?
Vaishakh Amavasya 2025 Daan: वैशाख अमावस्या पर क्या दान करें?

HighLights

  1. वैशाख अमावस्या तिथि भगवान शिव को समर्पित होता है।
  2. वैशाख अमावस्या के दिन अश्विनी नक्षत्र में गंगा स्नान किया जाएगा।
  3. अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 अप्रैल के दिन वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। अमावस्या के दिन महादेव की पूजा एवं पितरों का तर्पण करने से तीन पीढ़ी के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

वैशाख अमावस्या के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। भगवान शिव की कृपा बरसने से जातक को उच्च लोक समान सुख और वैभव मिलता है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो वैशाख अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Vaishakh Amavasya 2025 Daan) अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya पर प्रीति योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना लाभ

राशि अनुसार दान (Vaishakh Amavasya 2025 Daan)

  • मेष राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन लोगों के मध्य शीतल पेय (शरबत) वितरित करें।
  • वृषभ राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन गरीबों के मध्य चावल और आटा का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन राहगीरों के मध्य गन्ने के रस वितरित करें।
  • कर्क राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को पोहा और दही का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन गेहूं, गुड़, मूंगफली और शहद का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों को खिचड़ी खिलाएं।
  • तुला राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को दान में सफेद वस्त्र दें।
  • वृश्चिक राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को लाल रंग के कपड़े का दान दें।
  • धनु राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को पीले रंग के कपड़े का दान करें।
  • मकर राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन छाता और चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के बाद राहगीरों के मध्य शरबत वितरित करें।

यह भी पढ़ें: वैशाख अमावस्या के दिन करें ये उपाय, पितृ दोष से जल्द मिलेगा छुटकारा

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।