विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें भगवान विष्णु का अभिषेक, दूर हो जाएंगे दुख और संताप

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 05 Dec 2023 03:32 PM (IST)

08 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। अतः श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु ...और पढ़ें

Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें भगवान विष्णु का अभिषेक, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप
Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें भगवान विष्णु का अभिषेक, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संताप

HighLights

  1. हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है।
  2. एकादशी तिथि पर तुलसी जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।
  3. मेष राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन शहद मिश्रित जल से विष्णु जी का अभिषेक करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Utpanna Ekadashi 2023: हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। इस प्रकार, वर्ष 2023 में 08 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। अतः श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही व्रत-उपवास भी रखा जाता है। एकादशी तिथि पर तुलसी जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। इसके अलावा, जीवन में व्याप्त दुख और संकट भी दूर हो जाते हैं। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संताप से निजात पाना चाहते हैं, तो उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें : वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

राशि अनुसार करें अभिषेक

  • मेष राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन शहद मिश्रित जल से विष्णु जी का अभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी पर कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन दूर्वा मिश्रित जल से विष्णु जी का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • सिंह राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी पर जल में रोली मिलाकर विष्णु जी का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन गन्ने के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के जातक एकादशी पर दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि वाले उत्पन्ना एकादशी के दिन सुगंध मिश्रित जल से विष्णु जी का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक जल में हल्दी मिलाकर जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक उत्पन्ना एकादशी के दिन गंगाजल से विष्णु जी का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के जातक कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें : जानें, नागपुर के 350 साल पुराने प्रसिद्ध गणेश पहाड़ी मंदिर का इतिहास और महत्व

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।