Move to Jagran APP

2018 में पड़ेंगे 2 चंद्र ग्रहण दोनों का भारत पर प्रभाव, दिखेगा अनोखा चांद

पंडित दीपक शर्मा ने बताया है कि नए साल 2018 में कुल 5 ग्रहण पड़ेंगे जिसमे से 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण इसी माह होगा।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 10:00 AM (IST)
2018 में पड़ेंगे 2 चंद्र ग्रहण दोनों का भारत पर प्रभाव, दिखेगा अनोखा चांद
2018 में पड़ेंगे 2 चंद्र ग्रहण दोनों का भारत पर प्रभाव, दिखेगा अनोखा चांद

पूर्ण चंद्र ग्रहण का अदभुद नजारा

loksabha election banner

2018 का पहला चंद्रग्रहण साल के पहले ही महीने जनवरी में ही 31 तारीख को पड़ रहा है। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है और शाम 17:58 बजे से 20:41 तक यानि करीब 77 मिनट की अवधि तक रहेगा। इस पूर्ण चंद्रग्रहण में पृथ्‍वी वासियों को दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। ये ‘ब्ल्यू मून’ कहलाता है और 150 साल से ज्यादा समय बाद दिखाई दे रहा है। यह भारतीय उपमहाद्वीप, पश्चिम एशिया और पूर्वी यूरोप में दिखेगा, जबकि भारत में इसको सबसे स्‍पष्‍ट रूप से असम, पश्‍चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में देखा जा सकेगा। 

दूसरा चंद ग्रहण छह महीने बाद

प्रथम चंद्र ग्रहण के लगभग छह महीने बाद दूसरा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को पड़ेगा। ये भी पूर्ण ग्रहण होगा।  इसकी अवधि करीब साढ़े तीन घंटे की रहेगी जो  शुरुआत 27 जुलाई की रात 23:54 बजे से प्रारंभ होकर 28 जुलाई की सुबह 03:48: बजे तक चलेगी। इन ग्रहण का विशेष प्रभाव कर्क राशि के लोगों पर पड़ेगा। इस प्रकार जहां सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे वहीं चंद्र ग्रहण भारत में काफी स्‍पष्‍ट होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.