Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Puja: तुलसी का पौधा लगाना क्यों है जरूरी, फायदे इतने की आज ही लाएंगे घर

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 06:07 PM (IST)

    तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधा माना जाता है इसलिए इसे तुलसी माता कहकर भी संबोधित किया जाता है। ज्यादातर हिंदू घरों में यह पौधा तुलसी का पौधा पाया जाता है जिसकी सुबह-शाम पूजा भी की जाती है। इसे घर में लगाने से व्यक्ति को अनेकों लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं तुलसी से जुड़े ऐसे ही कुछ लाभ।

    Hero Image
    Tulsi mahatav तुलसी का पौधा लगाना क्यों है जरूरी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। अन्य देवी देवताओं की तरह ही तुलसी की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वास्तु और वैज्ञानिक दृष्टि से भी तुलसी के अनेक फायदे बताए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में जितना हरा-भरा तुलसी का पौधा पाया जाता है, वहां उतनी ही सुख-समृद्धि आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलते हैं यह लाभ

    ऐसा माना जाता है, कि जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा भी आपके और आपके परिवार से कोसों दूर बनी रहती हैं। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती।

    वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्व

    वास्तु की दृष्टि ले भी तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। यदि आपके घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा रखा जाए, तो उसे वास्तु दोष दूर रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को रखने के लिए घर के उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) को सबसे बेहतर माना गया है।

    यह भी पढ़ें - New Year 2025 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन लगाएं तुलसी का पौधा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    (Picture Credit: Freepik)

    मिलते हैं अनेकों फायदे

    तुलसी न केवल धार्मिक रूप से महत्व रखता है, बल्कि यह वातावरण को भी शुद्ध बनाए रखने में मदद करता है। इससे व्यक्ति का तनाव भी कम होता है। साथ ही इस पौधे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं।

    इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    यदि आप तुलसी सेवा का पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इससे संबंधित कुछ गलतियां बिल्कुल भी न करें। सूर्यास्त के बाद तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। इसी के साथ एकादशी व रविवार के दिन तुलसी न तोड़ें और न ही इसमें जल अर्पित करें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु और कान्हा जी के भोग में तुलसी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Plant: तुरंत हटा दें घर में रखे ये पौधे, वरना बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।