विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गले में तुलसी माला पहनते हैं तो जान लें प्याज-लहसुन खाने से जुड़ा यह खास नियम

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:16 PM (IST)

तुलसी कंठी माला पहनने के बाद प्याज और लहसुन खाना चाहिए या नहीं? जानें आयुर्वेद और मान्यताओं के अनुसार इसे पहनने के सही नियम।

तुलसी कंठी माला पहनने के नियम (AI-Generated Image)

तुलसी कंठी माला पहनने के नियम (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी का महत्व बहुत गहरा है। तुलसी की माला पहनना या उससे मंत्रों का जप करना, भगवान की भक्ति और आध्यात्म से जुड़ने का एक बड़ा माध्यम माना गया है। इसे पहनने से हमारे मन को अलग ही शांति मिलती है और शरीर में एक पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

लेकिन, क्या गले में तुलसी की कंठी या लॉकेट माला पहनकर हम प्याज और लहसुन खा सकते हैं? इस सवाल का जवाब अक्सर लोग ढूंढते हैं और आपस में एक दूसरे से पूछते हैं।

क्या कहता है आयुर्वेद और शास्त्र?

अगर हम आयुर्वेद और पुरानी मान्यताओं की बात करें, तो ये बात तो सभी जानते हैं कि प्याज और लहसुन को 'तामसिक' भोजन की कैटेगरी में रखा गया है। माना जाता है कि तामसिक चीजें खाने से शरीर में आलस आता है, गुस्सा बढ़ता है और दिमाग में भारीपन और बोझ जैसा महसूस होता रहता है।

चाहे आप पूजा-पाठ करें या फिर ध्यान और जप, एकाग्रता सबसे ज्यादा जरूरी होती है। इसीलिए जो लोग आध्यात्म के रास्ते पर पूरी तरह से लीन रहना चाहते हैं, उन्हें अपनी मानसिक शुद्धि के लिए प्याज और लहसुन से दूरी बना लेनी चाहिए।

आम लोगों और नौकरीपेशा के लिए क्या हैं नियम?

अब बात करते हैं आज के समय की। अगर आप कहीं जॉब करते हैं, स्कूल-कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट हैं या एक साधारण पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं, तो रोजाना के खाने से प्याज और लहसुन को पूरी तरह से हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा कहीं भी सख्ती से नहीं लिखा है कि अगर आप प्याज-लहसुन खाते हैं, तो तुलसी माला बिल्कुल नहीं पहन सकते।

तुलसी माला का मुख्य काम आपके आध्यात्मिक सफर को बेहतर बनाना है। अगर ये चीजें खाने से आपकी भक्ति और रोज की पूजा में कोई रुकावट नहीं आती, तो आप बिना डर के माला पहन सकते हैं।

क्या है सही चुनाव?

हालांकि, कुछ विशेष समुदायों से जुड़े भक्तों के लिए तुलसी माला के नियम थोड़े अलग और सख्त होते हैं। वहां तुलसी कंठी माला पहनने वाले हर व्यक्ति को पूरी तरह से सात्विक आहार (बिना प्याज-लहसुन का भोजन) लेने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- इन लोगों को नहीं पहननी चाहिए तुलसी माला, वरना झेलना पड़ेगा दुर्भाग्य!

यह भी पढ़ें- Tulsi Mala Ke Niyam: आप भी पहन रहे हैं तुलसी माला, तो इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा शुभ फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।